बांस से बनी बोतलें इस्तेमाल करने के फायदे, एक बार जरूर जाने

बांस से बनी बोतलें

वैसे तो आमतौर पर हम पानी स्टोर करने के लिए ज्यादातर प्लास्टिक की बोतलों का ही इस्तेमाल करते है। मगर आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज कल बाजार में बांस की बोतलों का चलन भी शुरू हो चुका है। जी हां बांस से बनी बोतलें देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, उतने ही इसके फायदे भी है। बहरहाल आज हम आपको इन बोतलों के फायदों से रूबरू करवाना चाहते है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि ये बोतले वास्तव में ईको फ्रेंडली है। यानि इनका इस्तेमाल करने से हमारे वातावरण को जरा सा भी नुक्सान नहीं होगा। इसके इलावा आप इन बोतलों में बहुत सारा पानी जमा करके रख सकते है।

बांस से बनी बोतलें

बांस से बनी बोतलें इस्तेमाल करने के फायदे..

इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अगर इसमें स्टोर किए हुए पानी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके स्वास्थ्य पर काफी अच्छा असर पडेगा। वही जो कारीगर इन बोतलों को बनाते है उनका कहना है कि उन्हें एक बोतल बनाने की प्रक्रिया में कम से कम चार घंटे का समय लग जाता है। इसके साथ ही यह बोतले वाटर प्रूफ भी है। यहां तक कि इसका ऊपरी ढक्कन भी बांस से ही तैयार किया गया है। यानि किसी यात्रा के दौरान भी आप इसमें पानी भर कर ले जा सकते है।

आँखों के लिए फायदेमंद है हल्दी- कैसे? यहाँ पढ़ें

 

वैसे आपको बता दे कि जो लोग अधिकतर गर्म जगहों पर रहते है, उनके लिए ये बोतले किसी वरदान से कम नहीं है। वो इसलिए क्यूकि ये बोतले पानी को ठंडा रखने का काम भी करती है। तो इसका मतलब ये है कि आप गर्मियों में बिना किसी परेशानी के इनका इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप चाहे तो आप भी बांस से बनी बोतलें खरीद कर इनका लुफ्त उठा सकते है। फ़िलहाल आप इन बोतलों की एक झलक यहाँ देख सकते है।

Summary
बांस से बनी बोतलें इस्तेमाल करने के फायदे, एक बार जरूर जाने   Youth Express
Article Name
बांस से बनी बोतलें इस्तेमाल करने के फायदे, एक बार जरूर जाने Youth Express
Description
वैसे तो आमतौर पर हम पानी स्टोर करने के लिए ज्यादातर प्लास्टिक की बोतलों का ही इस्तेमाल करते है। मगर आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज कल बाजार में बांस की बोतलों का चलन भी शुरू हो चुका है। जी हां बांस से बनी बोतलें देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, उतने ही इसके फायदे भी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER