एक्ट्रेस राखी की पिटाई की थी कई साल पहले उनके पति ने, जाने आखिर क्या थी वजह

इसमें कोई शक नहीं कि राखी गुलजार बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रसिद्ध एक्ट्रेस में से एक है। जी हां अपने जमाने में उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है। हालांकि अब वह बॉलीवुड की दुनिया से काफी दूर रहती है। मगर फिर भी आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक खास किस्सा बताना चाहते है। दरअसल यह तब की बात है जब एक्ट्रेस राखी की पिटाई खुद उनके पति ने की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राखी गुलजार ने अपने जीवन में दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी किसी वजह से ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। जिसके चलते उन्होंने दूसरी शादी बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखककार और डायरेक्टर गुलजार साहब से की थी।

एक्ट्रेस राखी की पिटाई

एक्ट्रेस राखी की पिटाई इस वजह से की थी उनके पति ने..

बहरहाल गुलजार जी नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी राखी फिल्मो में काम करे। जिसके कारण राखी ने फिल्मो में काम करना बहुत ज्यादा कम कर दिया था। वही दूसरी तरफ एक बार गुलजार साहब अपनी फिल्म आंधी की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने कश्मीर गए थे। तब राखी गुलजार भी उनके साथ ही गई थी। गौरतलब है कि जहाँ एक तरफ गुलजार जी अपने काम में व्यस्त रहते थे। वही दूसरी तरफ राखी अकेले बैठे बैठे बोर हो जाती थी। इसी दौरान एक दिन इस फिल्म के एक्टर संजीव कुमार ने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी। ऐसे में जब फिल्म की लीड एक्ट्रेस सुचित्रा अपने कमरे में जाने लगी, तब संजीव कुमार ने उनका हाथ पकड़ लिया। बता दे कि हालात को देखते हुए गुलजार साहब फिल्म की एक्ट्रेस सुचित्रा को बचाने की काफी कोशिश कर रहे थे।

जी हां उन्होंने सुचित्रा को तो बचा लिया, लेकिन जब वह सुचित्रा को सुरक्षित उसके कमरे तक छोड़ कर वापिस आ रहे थे, तब उनकी पत्नी राखी उनसे टकरा गई। दरअसल राखी यह जानना चाहती थी कि वह सुचित्रा को उसके कमरे तक छोड़ने के लिए क्यों गए थे। मगर तब गुलजार साहब नहीं चाहते थे कि बात का बतंगड़ बन जाएँ। इसलिए उन्होंने बात को टालने की काफी कोशिश की, लेकिन अफ़सोस कि राखी नहीं समझी। फिर जब राखी ने गुस्से में सवाल पर सवाल पूछने शुरू किए तो वहां भीड़ जमा हो गई।

Ranveer Singh Posts Shirtless Pic. The Internet Thinks It’s ‘Mind Blowing’

एक्ट्रेस राखी की पिटाई

वही अगर होटल के स्टाफ की माने तो इसके बाद दोनों के बीच होटल के रूम में काफी झगड़ा भी हुआ था। यहाँ तक कि गुलजार जी ने अपनी पत्नी राखी को काफी पीटा भी था। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा बाद में गुलजार साहब ने खुद भी काफी शराब पी थी। बस फिर अगले दिन राखी फ़ौरन डायरेक्टर यश चोपड़ा से मिली और उन्हें “कभी कभी” फिल्म में लीड रोल करने के लिए हां कह दिया। हालांकि इस फिल्म को साइन करने के लिए राखी ने गुलजार जी की इजाजत नहीं ली। जिसके कारण वह राखी से काफी नाराज हो गए थे। यहाँ तक कि ये बात उन दोनों के अलग होने की वजह भी बन गई।

दरअसल राखी को यह लगता था कि गुलजार जी कम से कम उन्हें अपनी फिल्मो में तो जरूर काम करने देंगे। मगर गुलजार जी ने ऐसा कुछ नहीं किया। जिसके चलते राखी ने अपने जीवन का फैसला खुद ही ले लिया। बता दे कि इन दोनों की एक बेटी है। जिसका नाम मेघना गुलजार है। वैसे इसे पढ़ कर आपको ये तो पता चल गया होगा कि आखिर क्यों एक्ट्रेस राखी की पिटाई उनके पति ने की थी। पर “दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये तो आपको खुद ही बताना पडेगा।”

Summary
एक्ट्रेस राखी की पिटाई की थी कई साल पहले उनके पति ने, जाने आखिर क्या थी वजह   Youth Express
Article Name
एक्ट्रेस राखी की पिटाई की थी कई साल पहले उनके पति ने, जाने आखिर क्या थी वजह Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि राखी गुलजार बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रसिद्ध एक्ट्रेस में से एक है। जी हां अपने जमाने में उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है। हालांकि अब वह बॉलीवुड की दुनिया से काफी दूर रहती है। मगर फिर भी आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक खास किस्सा बताना चाहते है। दरअसल यह तब की बात है जब एक्ट्रेस राखी की पिटाई खुद उनके पति ने की थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER