आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्यार परवान चढ़कर बोल रहा है। पिछले साल जिन भी प्रेमी जोड़े की शादी हुई है वह अपने फैंस के लिए और दर्शकों के लिए एक मिसाल कायम कर रहे हैं, जिससे वह प्यार की परिभाषा और बेहतर तरीके से बताने की कोशिश कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा की। अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा का कुछ फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आनंद आहूजा अपनी पत्नी अभिनेत्री सोनम कपूर के जूते के फीते बांधे हुए नजर आ रहे हैं।
जा पहली बार नहीं है कि सोनम कपूर और उनके पति अनिल कपूर के बिचकाया गहरा प्यार दर्शकों को पहले ना दिखा हो। सोनम कपूर आहूजा और आंनद आहूज अक्सर किसी न किसी इवेंट के दौरान अपना प्यार एक-दूसरे के लिए दिखाते नजर आ ही जाते हैं। चाहे यह दोनों छुट्टी पर हों या किसी इवेंट में या फंक्शन में क्यों न हो, एक आदर्श जोड़े के रूप में इस कपल ने हमेशा सभी का दिल जीता है। वायरल हो रही फोटो मुंबई की है। दरअसल हाल ही में सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा मुंबई में एक ब्रैंड के लॉन्च के इवेंट पर गए थे। इस इवेंट में सोनम कपूर अपने लिए एक शूज का पेयर लेना चाहती थीं, जिसे ट्राय करने के लिए उन्होंने शूज पहने जिसके बाद सोनम के पति आनंद अपने घुटनों पर बैठ गए और सोनम के जूतों के लेस बांधने लगे। इस दौरान मीडिया ने उनकी कुछ फोटो क्लिक कर ली जो अब सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि, इस फोटो पर दर्शकों की प्रतिक्रिया बड़ी ही साफ नजर आ रही है कि वह अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। सभी फैंस में अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद कपूर की रिश्ते पर कमेंट करते हुए लिखा कि “अगर पति हो तो ऐसा हो वरना ना हो”। इतना ही नहीं कुछ लोग तो सोनम कपूर को सही पार्टनर चुनने के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं। हमेशा सही अभिनेत्री सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा सोनम को मीडिया के सामने प्यार दिखाते हुए फैंस के बीच तारीफों के पुल बांधा लेते हैं।

