ई–कॉमर्स कंपनी ऐमज़ॉन ने नया AC भारत में लांच किया है | अमेजन इंडिया ने अपने प्रोडॉक्ट Amazon Basics केलाइनअप में विस्तार करते हुए भारत में एयर कंडीशनर (Air Conditioner) की नई रेंज को लाया हैं। इस AC का नाम AmazonBasics AC है| अमेजन ने AmazonBasics AC के चार वेरिएंट भारत में लॉन्च किए हैं।
इनमें Amazon Basics 1 Ton inverter AC, Amazon Basics 1 Ton non-inverter AC, Amazon Basics 1.5 Ton inverter AC और Amazon Basics 1.5 Ton non-inverter AC शामिल हैं। Amazon Basics के चारों AC एक साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी और AC के कंप्रेसर में 5 साल की वांरटी के साथ आते हैं।
अमेज़न ने कहा है कि Amazon Basics अपने AC में लेटेस्ट 100% कॉपर कंडेसर ऑफर कर रहा जो कि एंडवास एंटी-कोरेसिव कोटिंग के साथ आता है। ये कोटिंग बुरे से बुरे मौसम में AC को डैमेज होने से बचाता है। अमेजन का दावा है कि AmazonBasics में हवा का बहाव ज्यादा है, जोकि कमरे के कोने–कोने में ठंडी हवा पहुंचाने की क्षमता रखता है।
Mothers Day पर गूगल ने भारत छोड़ बाकि देशो में बनाया शानदार डूडल
क्या खास है AmazonBasics AC में?
AmazonBasics AC खासियत की बात करे तो इसमें 4 लेयर फिल्ट्रेशन टेकनीक का यूज किया गया है| ये AC में धूल और बैक्टिरिया आने से रोकते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी फंगल फंकशन भी दिया गया है जिसमें एसी बंद होनेके बाद evaporator coil को एसी खुद साफ पानी से साफ करता है। इसके साथ ही इस एसी में कस्टमर्स को एनर्जी सेविंग मूड, हिडन डिस्प्ले और स्लीप मोड जैसे फीचर भी मिलते हैं। AmazonBasics AC थ्री स्टार रेटिंग के साथ आते हैं जो कम बिजली की खपत करते हैं।
अजय देवगन का फिल्मों में किसिंग सीन न देने का ये है कारण
बता दें कि ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने प्रोडॉक्ट लाइनअप ब्रांड Amazon Basics को भारत में साल 2015 के सितंबर महीने में लॉन्च किया था। अमेजन इंडिया Amazon Basics के तहत भारतीय कस्टमर्स को सभी सेगमेंट में हाई क्वालिटी वाले प्रोडॉक्ट अफोर्डेबल कीमत में उपलब्ध करवाना चाहता है।अमेजन बेसिक इन नए एयर कंडीशनर की रेंज के अलावा भी कई प्रोडक्ट जैसे की हेडफोन, एचडीएमआई कैबल, यूएसबी कैबल, कार चार्जर, लैपटॉप पाउच, स्पीकर, बैटरी, बेड शीट और बाथ टाउल जैसे प्रोडॉक्ट भी अमेजन एप और वेबसाइट पर बेचता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


