एक विदेशी मीडिया कंपनी से पता ला है की दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और एमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का स्मार्टफोन सऊदी अरब ने हैक कर लिया है| यह आरोप बेजोस के लिए काम करने वाले सुरक्षा अधिकारी ने लगाया है | उन्होंने कहा कि बोजोस का फोन गैरकानूनी तरीके से हैक कर उनके विवाहेतर संबंध ( (Extramarital affairs) की खबर की जानकारी एक मीडिया कंपनी के साथ साझा की| ‘द डेली बिट्स’ में शनिवार को छपे एक आलेख के बारे में जांचकर्ता गाविन डी बेकर ने कहा कि इसका मकसद जेफ बेजोस को बदनाम करना था, क्योंकि ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के मालिक बेजोस ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बारे में खबरें चलाई थीं|
जांचकर्ता गाविन डी बेकर ने कहा, “हमारी छानबीन में पता चला है कि सऊदी के पास जेफ बेजोस के फोन की जानकारी थी, जिससे उन्हें उनसे जुड़ी निजी जानकारियों का पता चला.” उसमें कई मध्यपूर्व के कई जानकार, मुखबिर और वे लोग भी शामिल थे , जो सऊदी के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के करीबी हैं|
बेजोस अपने दोस्त पैट्रिक वाइटसेल की पत्नी लॉरेन सांचेज के साथ रिश्ता उजागर होने के बाद पिछले साल बेजोस ने पत्नी मैकेंजी के साथ तलाक की घोषणा की थी। बेजोस ने ही गाविन डी बेकर को हायर किया था, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उनके बेहद निजी मैसेज और तस्वीरें ‘एन्कवायरर’ के हाथ में कैसे पहुंचे। बेजोस ने ‘एन्कवायरर’ के पब्लिशर अमेरिकन मीडिया इंक को तस्वीरें लीक होने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना था कि ‘एन्कवायरर’ के डेविड पैकर ने तस्वीरें छापने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। पैकर चाहते थे कि बेजास अपनी जांच को रोक दें।
जेफ बेजोस ने पैकर की बात को मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने एएमआई से मिले ई-मेल्स को प्रकाशित किया था। और उधर, सऊदी अरब का दावा है कि पत्रकार खशोगी की हत्या में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का कोई हाथ नहीं है।
टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


