ताइवान की कंपनी HMD ग्लोबल जो की नोकिया के हैंडसेट बनाती है उसने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है| इस बार नोकिया X71 पर से पर्दा उठाया है| फोन की खास बात यह है की इसमें तीन रियर कमरा दिया गया है नोकिया एक्स71 की कीमत 11,900 ताइवानी डॉलर है और भारतीय रूपए के अनुसार करीब 26,600 रुपये रखी गई है। इसमें 48 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है| बता दें कि Nokia X71, पंच होल डिज़ाइन के साथ आने वाला एचएमडी ग्लोबल का पहला फोन है।
नोकिया एक्स71 के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम Nokia X71 फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। फोन में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और इससे 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर बढ़ना संभव है | नोकिया एक्स71 2.5डी कर्व्ड ग्लास के बनाया गया है । पिछले हिस्से पर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे है। सेल्फी कैमरा फोन के डिस्प्ले के बायीं तरफ किनारे पर है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दायें किनारे पर हैं। फोन में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है|
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है जो की एफ/ 1.8 अपर्चर वाला है । इसके साथ वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर है जिसमे एफ/ 2.4 तक अपर्चर ओपन होता है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर भी दिया गया है। Nokia X71 में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।
नोकिया एक्स71 की बैटरी 3,500 एमएएच की है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करे तो में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस + ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी ओटीजी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। नोकिया एक्स71 का ज़न 180 ग्राम और डाइमेंशन 157.19×76.45×7.98 मिलीमीटर है |
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.


