‘City of Joy’ को मिला 4G का तोहफा, इस कंपनी ने दी सेवा

Airtel 4G Kolkata

‘City of Joy’ यानि कोलकाता शहर में मोबाइल टेलीकॉम में नए बदलाव आरहे है। अपनी ट्रॉम, पीली टैक्सियों और ब्रिटिश एरा की इमारतों वाले ओल्ड वर्ल्ड चार्म को जीता कोलकाता शहर,  4G सर्विस के साथ मॉर्डन अपग्रेड ले चुका है। Airtel 4G सेवाओं की विस्तार योजना के तहत, कोलकाता में भी 4G सेवाओं को अधिक सक्षम कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने धीरे -धीरे 3G सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है,इससे 4g सेवा और भी मजबूत बन जाएगी| वही मौजूदा 3G ग्राहक मुफ्त में अपना सिम 4G में अपग्रेड कर सकते हैं।

City of Joy में 4G सर्विस के फायदे

एयरटेल कंपनी ने सिर्फ  4g नेटवर्क के ही नहीं बाकि L900 टेक्नॉलजी को भी कोलकाता में लाया है| अब आप सोच रहे होंगे की क्या है ये L900 टेक्नॉलजी तो चलिए आपको बता दे इसके  बारे में-

टेलिकॉम कम्पनी Airtel ने  ‘City of Joy’ यानि कोलकाता शहर  में 4G के साथ ही कई सर्कल्स में अपनी L900 टेक्नॉलजी का सहारा लिया है। किसी भी शहर की तरह यहां भी कुछ इलाकों में कमजोर नेटवर्क की समस्या आडे आती है। Airtel की L900 टेक्नॉलजी का फायदा ये है कि इसके जरिए यूजर्स को भीड-भाड वाली जगहों, बेसमेंट, बाजार, दफ्तर, मॉल या फिर ऐसे निर्माण जहां की दीवारें मोटी होती हैं, हर जगह बेहतरीन नेटवर्क का फायदा मिलेगा और कॉल ड्रॉप या कमजोर नेटवर्क की समस्या से निजात मिलेगी।

City of joy

बता दे कोलकाता में 4G सर्विस आने के बाद यह लोग भी तेज़ी से काम कर सकेंगे|  अगर सरल शब्दों में कहे तो अगर स्मार्ट फ़ोन होने के बाद भी स्मार्ट नेटवर्क न हो तो काम कैसे बनेगा| ऐसे में स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाता है हाई स्पीड 4G नेटवर्क -जिसके जरिए यूजर को मिलती है अच्छी वॉइस क्वालिटी, HD वीडियो कॉल्स, सोशल मीडिया और नई- नई ऐप्स का इस्तेमाल, वीडियो अपलोडिंग और डाउनलोडिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉन्फ्रेंस कॉल या वीडियो चैट। पर्सनल यूज हो या फिर ऑफिस वर्क, हर काम के लिए स्ट्रॉन्ग डेटा की ज़रूरत होती है|  4G सर्विस की इसी जरूरत को समझते हुए Airtel ने कोलकाता (City of Joy) में 4G सेवाओं को बढावा दिया है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
'City of Joy' को मिला 4G का तोहफा, इस कंपनी ने दी सेवा-Youth Express
Article Name
'City of Joy' को मिला 4G का तोहफा, इस कंपनी ने दी सेवा-Youth Express
Description
City of Joy’ यानि कोलकाता शहर में मोबाइल टेलीकॉम में नए बदलाव आरहे है। Airtel 4G सेवाओं की विस्तार योजना के तहत, यहाँ भी 4G सेवाओं को अधिक सक्षम कर दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER