दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत शहर
अगर आप देश-दुनिया घूमने के शौकीन हैं तो हम आपको दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत शहर के बारे में बताने जा रहे हैं| ये दुनिया के ऐसे शहर हैं जहाँ जाने के बाद इंसान वही अपनी दुनिया बसने के बारे में सोचने लगता है| यह खबर सिर्फ घूमने के शौकीन लोगो के लिए ही है|
पेरिस, फ्रांस
पेरिस दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत शहर में से एक है| इस जगह पर दुनिया भर के लोग घूमने के लिए आते है| आप यहाँ पर किसी भी मौसम में आ सकते हैं| दुनिया के 7 अजूबे में से एक आइफिल टावर यहीं पर है| नॉत्रे दाम और लूव्रे यहाँ के 2 अन्य प्रमुख अन्य आकर्षक केंद्र है|
बुडापेस्ट, हंगरी
डोनाउ नदी के किनारे बसा यह खूबसूरत शहर “बुडापेस्ट” पर्यटकों का एक पसंदीदा जगह है| यहाँ पर दुनिया भर के पर्यटकों का जमावड़ा हर समय रहता है| यह शहर शाही महलों के लिए जाना जाता है| यहाँ पर 19वीं सदी के बरोक और गोथिक स्मारकों को देख सकते हैं|
सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
सिडनी ऑस्ट्रेलियाका दूसरा सबसे बड़ा शहर है| अगर आप सफ़ेद रेत पर खेलना चाहते हैं तो आपको सिडनी जाना चाहिए| दुनिया भर में प्रसिद्ध ओपेरा हाउस भी यहीं पर मौजूद है| सिडनी मिश्रित सभ्यता के लिए भी जाना जाता है| अगर आप सच में कहीं बहार घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके सिडनी विकल्प है|
वियना, ऑस्ट्रिया
यूरोप के राजाओं का का गढ़ कहा जाने वाला वियना शहर बहुत खूबसूरती के मामले में भी बहुत आगे है| दुनिया भर के राजाओं का आराम फरमाने के लिए यह जगह सबसे अनुकूल थी| अगर आप भी अपने आप को कुछ देर के लिए राजा महसूस करना चाहते हैं तो आप वियना जाइए|
फ्लोरेंस, इटली
दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में पहले नंबर पर आता है फ्लोरेंस जो इटली में स्थित है| इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर होने की ख्याति प्राप्त है| यहाँ आने के बाद इंसान यही के बन के रह जाने को सोचता है|
तो ये रहें दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत शहर जहाँ आपको घूमने जरूर जाना चाहिए|



