सफलता के लिए पीएम मोदी के मूल मंत्र

स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स का एग्जाम टाइम करीब आ गया है। बढ़ते कॉम्पीटीशन के दौर में बच्चों पर करियर को लेकर तनाव रहना आम है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी बच्चों पर दबाव और तनाव को कम करने की बात शुरू से करते आए हैं। अब उनकी इन बातों और सुझावों को समेटे हुए एक किताब लॉन्च हुई है। इस किताब में पीएम मोदी ने सफलता के कई टिप्स दिए हैं।
पीएम मोदी अपने कार्यक्रम मन की बात में छात्रों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम में दिए गए उनके टिप्स को एग्जाम वॉरियर्स नाम की किताब में समाहित किया गया है। इस किताब के जरिए छात्रों को ये समझाने की कोशिश की गई है कि परीक्षा की घड़ी में कैसे मन को शांत रखकर बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा असल जिंदगी की सफलता को भी किताब में बताया गया है।
किताब में पीएम मोदी के 25 मूल मंत्र दिए गए हैं। जो सिर्फ करियर में सफलता के लिए नहीं, बल्कि जीवन के हर कदम में सफलता पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ये किताब अंग्रेजी में है। पेंग्विन पब्लिकेशन और ब्लू क्राफ्ट फाउंडेशन ने किताब छापी है। पीएम मोदी छात्रों को सलाह देते हैं कि परीक्षा में सिर्फ अंकों के गणित तक उलझना सही नहीं, जिंदगी में सफलता के लिए ज्ञान होना जरूरी है।
किताब में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि कैसे वे एयरफोर्स की परीक्षा में असफल होने के बाद भी एक महान वैज्ञानिक बने। असफलता से हमें निराश नहीं होना चाहिए बल्कि और सीखने की के लिए तैयार होना चाहिए। इस किताब की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ ज्ञान की बात नहीं बताई गई है बल्कि छात्र उस संबंध में क्या सोचते हैं ये लिखने के लिए भी जगह दी गई है। ताकि छात्रों से संवाद हो सके। छात्र व उनके माता पिता किताब में लिखी अपनी बातें पीएम तक भी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए योगाभ्यास के टिप्स भी किताब में हैं। किताब को बहुत सरल भाषा में लिखा गया है ताकि छात्रा आसानी से इसे समझ सकें। जल्द ही किताब का हिंदी संस्करण भी लॉन्च किया जाएगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER