हितेश पंत (नई दिल्ली)
बाबा रामदेव की स्वामित्व वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद बंपर पदों पर भर्ती कर रही है। पतंजलि ने देशभर में सेल्समैन की नियुक्ति करने का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों की संख्या 50,000 है। ये पद पतंजलि की फूड डिविजन, पर्सनल केयर व अन्य विभागों के लिए है।
पतंजलि देशभर में अपने व्यवसाय को तेजी से बढ़ा रहा है। इसके लिए कपंनी नए – नए उत्पाद भी बाजार में ला रही है। कपंनी अपने बिजनेस को तेजी देने के लिए देशभर के हर जिले में नए सेल्समैन भर्ती कर रही है। कंपनी के मुताबिक हर जिले में 40-50 नए सेल्समैन की नियुक्ति की जाएगी।
पतंजलि के फूड डिविजन में (आटा, राइस, जूस, ऑयल, बिस्किट), पर्सनल केयर और होम केयर तथा आस्था पूजा सामग्री के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए ये सेल्समैन नियुक्त किए जा रहे हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन या एमबीए पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
किसी उम्मीदवार के पास 1-2 साल अनुभव का एफएमसीजी कंपनी में होगा तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवार को पतंजलि के जिला सेल्स प्रभारी से संपर्क करना होगा। इन पदों के लिए किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं देना है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून है।
पतंजलि योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए एक शिविर में आमंत्रित करेगा। इस शिविर में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शिविर का आयोजन 23-27 जून को अलग-अलग स्थानों पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और अनुभव के आधार पर 8000-15000 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
Hi 6204533908 call me
Mk95539@gmail.com
Higfdjjhhhjj
Vijay kumar