बॉडी बिल्डिंग में उस्ताद इस आईपीएस के हैं कई फैन्स, जानिए सेहत का राज

हितेश पंत (नई दिल्ली)

सोशल मीडिया में आजकल एक आईपीएस अफसर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में एसपी के पद पर तैनात सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस को लेकर ऐसे चर्चित हैं कि अब लड़कियां उनसे मिलने अपने घर से भागकर आने लगी हैं। पिछले दिनों पंजाब की एक लड़की सचिन के लिए इस कदर दीवानी हुई कि उनसे मिलने मध्य जा पहुंची। सचिन की फिटनेस और काम की शैली को देखते हुए उन्हें लोग दबंग ऑफिसर बोलने लगे हैं।

मध्य प्रदेश में सचिन बॉडी बिल्डिंग के लिए काफी मशहूर हैं। उनकी फिटनेस के चलते कई लोग उनके फैन हैं। इन दिनों वो उज्जैन में एसपी पद पर तैनात हैं। इस बार पंजाब के होशियारपुर की एक लड़की का उनपर दिल आ गया। सोशल मीडिया में सचिन की फोटो देखकर वो होशियारपुर से उज्जैन जा पहुंची। यहां वो पुसिल थाने में जाकर सचिन से मिलने की जिद ठान बैठी। लाख समझाने और काउंसिलिंग के बाद लड़की को समझाया गया, तब वो अपने परिवार के साथ वापस जाने को तैयार हुई।

इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। सचिन जब सागर जिले में तैनात थे तब एक सात साल का बच्चा खाना पीना छोड़कर उनसे मिलने की जिद करने लगा। बच्चे के माता-पिता सचिन के पास पहुंचे। सचिन ने बच्चे से मिलकर अपना ऑटोग्राफ दिया, तब जाकर बच्चा शांत हुआ।

सचिन अपनी फिटनेस को लेकर काफी संजीदा रहते हैं। वो जिम के साथ अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं। दिन में एक से डेढ घंटा सचिन जिम में वर्कआउट करते हैं। अलग-अलग एक्सरसाइज के लिए उन्होंने सेड्यूल बना रखा है। वो बॉडी बिल्डिंग की कई प्रतियोगिताएं भी जीत चुके हैं।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सचिन ने बताया कि जिस दिन वे जिम नहीं जा पाते हैं उस दिन योगा, रनिंग व साइकिलिंग करते हैं। सचिन संतुलत डाइट लेते हैं। खाने में वो प्रोटीन से भरपूर नेचुरल पदार्थ का उपयोग करते हैं। चिकन, अंडे, फिश, हरी सब्जियां व सालाद उनकी डाइट में शामिल रहता है।

Hitesh Pant

Journalist, Writer by profession. Worked with Various News organisation and media institute.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER