नए साल में है छुट्टियों को पूरा इंतजाम

काम के बीच में लंबी छुट्टियां शायद हर किसी की पसंद होंगी। नया साल 2018 आपके लिए कई लंबे वीकेंड लेकर आया है। अगर आपको अपने जरूरी काम निपटाने हैं तो इस साल में छुट्टियों का इंतजाम पूरा है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही वीकेंड के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

अगर आप लंबा वीकेंड प्लान कर रहे हैं तो साल के शुरूवाती 3 महीनें आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे। 20, 21 जनवरी को शनिवार और रविवार हैं तो 22 जनवरी को बसंत पंचमी की छुट्टी है। इस बार 26 जनवरी शुक्रवार को पड़ रही है, फिर उसके बाद शनिवार और रविवार आपके ही हैं। इसी तरह फरवरी में अगर आप सोमवार 12 तरीख की छुट्टी लेते हैं तो अगले दिन महाशिवरात्रि की छुट्टी है। इस तरह आपकी चार दिन की छुट्टियों का इंतजाम हो जाएगा। 1 और 2 मार्च को होली की छुट्टियां हैं और उसके बाद 3, 4 मार्च को शनिवार और रविवार है। तो हो गया न चार दिन की छुट्टियों का इंतजाम। इसके बाद 30 मार्च को गुड फ्राइडे के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। अप्रैल के महीने में सोमवार 30 तारीख को बुद्ध पूर्णिमा है, इस तरह फिर आपको तीन दिन का वीकेंड मिल जाएगा। इसी तरह जून में शुक्रवार 15 तारीख को ईद उल फितर के चलते फिर तीन दिन का वीकेंड मिलेगा। इसके अलावा जन्माष्टमी, दशहरा और दिवाली के मौकों पर भी आपको लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER