इंग्लैंड से शुरू हो रहा क्रिकेट का नया फॉर्मेट, T-20 से 40 मिनट छोटा होगा

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

क्रिकेट की लोकप्रियता ऐसी है कि उसमें जब भी बदलाव किए गए वो सब हिट रहे हैं। पहले टेस्ट मैच के बाद 50-50 ओवरों के वनडे मैच, फिर टी20 और आईपीएल। सभी नए फॉर्मेट्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब क्रिकेट में जल्द टी20 से छोटा फॉर्मेट लाने की तैयारी चल रही है। ये नया फॉर्मेट 100 गेंदों का होगा।

 

क्रिकेट को अंग्रेजों का खेल माना जाता रहा है। इसके पीछे वजह है कि क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड से हुई है। ये देश क्रिकेट को लेकर बदलाव करता रहा है। जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है। अब क्रिकेट के नए फॉर्मेट 100 बॉल्स की शुरूआत भी इंग्लैंड से होने जा रही है। इंग्लैंड में 2020 से 100 गेंदों के इस नए फॉर्मेट की शुरूआत हो जाएगी।

 

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईबीसी) ने 100 बॉल्स क्रिकेट को मंजूरी दे दी है। इंग्लैंड में होने वाले घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में 2020 से 100 बॉल्स क्रिकेट का भी आयोजन होगा। 100 बॉल्स क्रिकेट में 16-16 ऑवर होंगे। शुरूआत के 15 ऑवर 6-6 गेंदों के होंगे। अंतिम और 16वां ऑवर 10 गेंदों का होगा। इस तरह ये सभी फॉर्मेट्स से बहुत अलग होगा।

 

इंग्लैंड में क्रिकेट को रोचक बनाने पर काम होता रहता है। टी20 की शुरूआत भी इंग्लैंड में हुई थी। यहां घरेलू सीरीज में टी20 के हिट होने के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शामिल किया गया। ईसीबी का मानना है कि 100 बॉल्स का ये फॉर्मेट युवाओं को क्रिकेट की तरफ और आकर्षित करेगा। 100 बॉल्स का टाइम क्रिकेट टी20 से 40 मिनट कम होगा। आशा जताई जा रही है कि टी20 की तरह ही ये नया फॉर्मेट भी जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बना लेगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER