डीयू और इग्नू में एडमिशन के लिए ये है लेटेस्ट अपडेट

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

बोर्ड एग्जाम पूरा होने के बाद छात्रों के लिए अगली परीक्षा शुरू होने वाली है। ये परीक्षा है अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज में एडमिशन लेने की। कुछ संस्थानों में तो दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कुछ का छात्रों को अभी इंतजार है। देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक दिल्ली विश्वविद्यालय में मई के पहले हफ्ते में दाखिले शुरु हो सकते हैं। वहीं इग्नू ने 2018 के कोर्स के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।

 

दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए मई शुरूआत में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो सकती है। मीडिया रिपॉर्ट के अनुसार डीयू में दाखिले के पेमेंट गेटवे पर काम चल रहा है। इसलिए प्रक्रिया शुरू करने में कुछ देरी हो रही है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि डीयू के अधिकारी अगले हफ्ते तक दाखिले की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

 

इस बार छात्रों को एक ही पोर्टल पर दाखिले की सुविधा मिलेगी। अभी तक ग्रेजुएशन के प्रोफेशनल और नॉन-प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए अलग अलग रजिस्ट्रेशन होता था। लेकिन इस बार एक ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। इससे छात्रों को अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करने से मुक्ति मिलेगी। इस व्यवस्था के कारण दाखिला प्रक्रिया में थोड़ा विलंब हो रहा है।

 

दूसरी तरफ कॉरेपोंडेंट कोर्स करने वाले छात्रों के लिए एक अपडेट है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2018 के सत्र के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इग्नू के ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेगुलर कॉलेज न जा पाने वाले छात्रों के लिए इग्नू बेहतरीन ऑप्शन है।

 

इग्नू में दाखिला लेकर आप स्टडी मैटेरियल, काउंसिलिंग सेशन और टेलीकॉन्फ्रेंसिंग से कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। इग्नू में दाखिले के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए इग्नू की वेबसाइ www.onlineadmission.ignou.ac.in पर वीजिट करना होगा। यहां कोर्स और रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनकर आवेदन कर सकते हैं। फीस का भुगतान की व्यवस्था भी ऑनलाइन है। दाखिले की अंतिम तारीख 31 मई है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER