इंग्लैंड के क्रिकेट कप्तान ने माना भारत से जीतना आसान नहीं

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

भारत और इंग्लैंड के बीच अगस्त में होने वाली टेस्ट सीरीज अभी से सुर्खियों में आने लगी है। भारत के कप्तान विराट कोहली तो सीरीज को लेकर तैयारी कर ही रहे हैं, इंग्लैंड के कप्तान भी भारत के खिलाफ खेलने के लिए विशेष रणनीति बना रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का कहना है कि भारत से मैच जीतना आसान नहीं है। इसके लिए हमें पूरे दमखम से मैदान में उतरना होगा।

 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रही टेस्ट सीरीज सोमवार को पूरी हो गई। दो मैचों की ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही। पहला मैच पाकिस्तान जीता, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन दिन में ही मैच हरा दिया। इंग्लैंड के कप्तान का मानना है कि इस सीरीज में उनकी टीम ने कुछ गलतियां की हैं। यदि भारत के खिलाफ ये गलतियां हुईं तो जीतना मुश्किल है।

 

सीरीज पूरी होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत की टीम टैस्ट की नंबर वन टीम है। ऐसी टीम के साथ खेलने से पहले कड़ी तैयारी जरूरी है। उनका मानना है कि भारत के बैटिंग ऑडर के साथ बॉलिंग भी धारधार है। ऐसे में भारत के साथ मुकाबला आसान नहीं होने वाला। इंग्लैंड के खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खुद को और बेहतर बना रहे हैं।

 

भारत और इंग्लैंड के बीच अगस्त में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। इंग्लैंड के कप्तान का कहना है कि उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन किया है। उनकी टीम भारत के खिलाफ भी इसी प्रदर्शन को कायम रखेगी। इसके लिए खिलाड़ी खुद को ढीला नहीं छोड़ेंगे। उनका कहना है कि इंग्लैंड की टीम के युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर हम इसी तरह भारत के खिलाफ खेलेंगे तो जरूर जीत हासिल करेंगे।

 

उधर भारत के खिलाड़ी भी इंग्लैंड में होने वाली सीरीज को लेकर पूरी तैयारी में हैं। कप्तान विराट कोहली इस सीरीज से पहले घरेलू मैचों से दूर हैं। ताकि सीरीज की बेहतर तैयारी की जा सके। अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के बाद पूरी टीम इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज की तैयारी में जुट जाएगी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER