अब नहीं लगाने होंगे पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर, घर बैठे कीजिए आवेदन

पासपोर्ट ऑफिस

हितेश पंत (नई दिल्ली): अब पासपोर्ट बनाने के लिए आपको पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। केंद्र सरकार ने आम लोगों को घर बैठे पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा मुहैया करा दी है। अप्लाई करने बाद पुलिस वेरिफिकेशन आपके दिए पते पर होगा। पासपोर्ट बनने के बाद पोस्टल एड्रेस पर उसे डिलिवर कर दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने एक ऐसा ऐप्लीकेशन डेवेलप करवाया है जिससे कहीं से भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए पासपोर्ट सेवा नाम से ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। ऐप्लीकेशन में आवेदनकर्ता की पूरी जानकारी मांगी जाएगी।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को पासपोर्ट सेवा ऐप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐप से कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने से पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। विदेश मंत्री ने ये जानकारी भी दी कि पासपोर्ट बनाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। साथ ही तलाकशुदा महिलाओं को पूर्व पति का नाम लिखना भी जरूरी नहीं।

पासपोर्ट सेवा ऐप से उन लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी जो दूर दराज के क्षेत्रों में रहते हैं। उन्हें अब पासपोर्ट सेवा केंद्र जाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। ऐप से पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद पूर्व की तरह ही घर के पते पर पुलिस वेरिफिकेशन होगा। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद घर के पते पर पासपोर्ट रजिस्टर्ड डाक से भेज दिया जाएगा।

पासपोर्ट सेवा ऐप को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ऐप से पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई के अवाला पासपोर्ट से संबंधित अन्य काम भी किए जा सकेंगे।  कुल मिलाकर अब आपको पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Hitesh Pant

Journalist, Writer by profession. Worked with Various News organisation and media institute.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER