ICC विश्व कप 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भारत सेमी फाइनल तक ही अपना सफ़र तय कर पाया। प्रारंभ सेदक्षिणअाफ्रीका,अफगानिस्तान,पाकिस्तान,बान्गलादेश एवं आॅस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देने के बाद भारत इंगलैंड,न्यूज़ीलैन्ड एवं आॅस्ट्रेलिया के साथ सेमिफाइनाल में पहुंचने वाली उत्कृष्ट टीम बनी।
भारत के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद न्यूज़ीलैन्ड ने पीछे छोड़ते हुए विश्व कप फाइनल में अपनी जगह निश्चित कर ली। 10 जुलाई को हुए इस मैच ने भारत के 1983 और 2011 के बाद 2019 में विश्व कप लाने के सपने और मेहनत को एक कदम पीछे ही छोड़ दिया। इसके बाद से भारतीय टीम को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक तरफ़ कुछ लोग भारत के प्रदर्शन पर नाराज़गी जता रहे हैं तो वहीं अधिकतर विश्व कप 2019 में भारत के प्रदर्शन की तारीफ़ कर रहे हैं।
- चुनौती भरे थे 40-45 मिनिट।
कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम को यहाँ तक के सफ़र के लिए बधाई देते हुए कहा की ,निश्चित रूप से हमने बेहतर प्रदर्शन किया है,लेकिन न्यूज़ीलैन्ड ने प्रारंभ से ही कोई मौका नहीँ छोड़ा। उन्होने कहा “चुनौती भरे थे 40-45 मिनिट।”
वहीं लिटल मास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ़ करते हुए ‘ब्लैककैप्स‘ की भी प्रशन्शा की।
- प्रशंसकों का रहा साथ
इतने लंबे सफ़र के बाद जब मंज़िल नहीँ मिलती तो गहरा अफ़सोस होता है। भारतीय टीम के साथ साथ पूरे देश को गहरा झटका लगा। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है की सभी सोशियल मीडिया में लोगों ने टीम इंडिया को निराश ना होने की बात की है।लोगों का इस तरह से साथ आना टीम के प्रति प्रेम और विश्वास को व्यक्त करता है।
- गुरु का रहा साथ
हेड कोच रवि शास्त्री ने भारत के प्रदर्शन को देखते हुए कहा की “टीम इंडिया उचित दिशा में बढ़ रही है” उन्होने ड्रेसिंग रूम में सभी को संबोधित करते हुए कहा की हमने बेहतर प्रदर्शन किया है।पूरे टूर्नामेंट को अगर देखें तो कड़ी मेहनत ग्राउंड पर भी दिख रही थी। हताश होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।
विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर मिली जुली प्रतिक्रिया