आईपीएल के 42 वी मैच में कल कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया । उनके इस प्रदर्शन ने दिल्ली के छक्के छुड़ा दिए,और वह मैच में वापसी ही नहीं कर पाए।टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और केकेआर की टीम ने 195 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया । जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 135 रन ही बना पाई और कोलकाता में यह बेहद अहम मुकाबला 59 रनों से जीत लिया । इस जीत का श्रेय जाता है केकेआर के गेंदबाज वरूण चक्रवर्ती को , जिन्होंने बेहद अहम पांच विकेट लिए । वरुण ने 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए ।
Welcome to the post-match presentation for Match 42 and 43 of #Dream11IPL 2020.
For Match 42, Varun Chakravarthy bags the Man of the Match award for his brilliant 5-wkt haul.#Dream11IPL pic.twitter.com/zQO8bcAR2W
— IndianPremierLeague (@IPL) October 24, 2020
ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी है उनसे पहले अंकित राजपूत ने यह कारनामा किया था । वरुण चक्रवर्ती ने श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हेटमायर ,मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल के पांच विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने ।
धीरे-धीरे निखर रहा वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन ।
आईपीएल करियर के शुरुआत में उन्हें किस्मत का साथ नहीं मिला और वह एक मैच ही खेल पाए। इस मैच में उन्होंने 35 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। चोटिल होने के कारण उन्हें इस सीजन में आगे खेलने का मौका नहीं मिला। 2020 में उन्हें केकेआर ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा और अब उनका प्रदर्शन किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने इस सीजन में अबतक 10 मैच खेले हैं और 12 विकेट अपने नाम किए हैं। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी किया है।
सात अलग अलग तरीके से गेंद फेक सकते है वरुण
पेशेवर क्रिकेटर बनने से पहले वह बतौर फ्रीलांस आर्किटेक्ट काम कर चुके हैं।आईपीएल में उनकी एंट्री ही मिस्ट्री बॉलिंग के चलते हुई। वरुण दावा कर चुके हैं कि वह सात तरह से गेंद फेंक सकते हैं। इनमें ऑफब्रेक, लेगब्रेक, गुगली, कैरम बॉल, फ्लिपर, टॉपस्पिन, पैर की उंगलियों पर यॉर्कर शामिल है। 2019 में वरुण को पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
आरसीबी के युजवेंद्र चहल के नाम भी इस सीजन में अबतक 15 विकेट दर्ज हैं।वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।रबाडा से शीर्ष का कब्जा छीनने के लिए इन गेंदबाजों को कड़ी मेहनत की दरकार है।फिलहाल रबाडा के सबसे करीब जसप्रीत बुमराह हैं। उन्हें रबाडा से आगे निकलने के लिए 7 विकेट चटकाने होंगे।