इतिहास की सबसे खराब हार झेलने के बाद तीन आईपीएल खिताब जीतने वाली महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स अब नई टीम की तैयारी में जुट गई है। अगले सत्र की तैयारी में इस बार उसकी जर्सी में नहीं बल्कि आत्मा में बदलाव किया जाएगा।
45 वे मुकाबले में आज आमने सामने होंगे मुम्बई और राजस्थान, जानिए मैच के बारे में विस्तार से
पहली बार प्लेऑफ में ना पहुंचने और अंक तालिका में आखिरी पर रहने के बाद कप्तान धोनी ने कहा कि अगले साल होने वाले आईपीएल को ध्यान में रखते हुए बाकी तीन मैचों में युवाओं को परखा जाएगा। इस तरह के प्रदर्शन से दुःख होता है। हमें देखना होगा कि गलती कहां हुई। यह हमारा साल नहीं था आप भले ही 8 विकेट से हारे या 10 विकेट से वह मायने नहीं रखता लेकिन देखना यह है कि हम टूर्नामेंट में इस समय कहां है और यही दुःखी करता है। हमें दूसरे मैच से यही देखना था कि हम कहां गलत हैं।
अंबाती रायुडु चोटिल हो गए और बाकी बल्लेबाज अपना 200 फ़ीसदी नहीं दे पाए। किस्मत ने भी हमारा साथ नहीं दिया। जिन मैचों में हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे वहां टॉस नहीं जीत सके जब हमने पहले बल्लेबाजी की तो ओस थी। खराब प्रदर्शन करने पर सौ बहाने दिया जा सकते हैं लेकिन सबसे अहम यह है कि हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सके? क्या हमने अब तक के अपने रिकॉर्ड के अनुसार खेला।
नहीं हमने कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। अब नई टीम में अगले तीन मैचों में नए चेहरों को आजमाया जाएगा। उधर सीएसके के एक सूत्र ने कहा कि हमें इस प्रदर्शन पर वाकई निराश हैं। और निश्चित ही टीम में बदलाव किए जाएंग। हालांकि यह सब बीसीसीआई द्वारा की जाने वाली खिलाड़ियों की नीलामी पर तय होगा। अगले आईपीएल में ज्यादा समय नहीं है और ऐसी खबरें आई हैं कि खिलाड़ियों की प्रस्तावित बड़ी नीलामी नहीं होगी।
