एक उद्यमी विकासकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में महाराष्ट्र के जाने-माने उद्यमी ने राष्ट्रीय मनोरंजन क्षेत्र में अपनी शुरुआत की है। जहां उनका नया ‘पिंग पोंग एंटरटेनमेंट’ ओटीटी चैनल हिंदी भाषा में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें कि वह ‘ग्रीन वैली डेवलपर्स’, ‘टाइगर ग्रुप’ के प्रमुख हैं और उन्होंने इस क्षेत्र में बहुत से अच्छे काम किए है। वहीं, ‘पिंग पोंग एंटरटेनमेंट’ नामक ओटीटी चैनल भारत से वास्तविक हिंदी प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लाने के लिए एकदम पूरी तरह से तैयार हैं।
ओटीटी प्लेटफार्म का हो रहा है प्रयोग
वहीं, इस समय दुनिया भर में लोग ओटीटी प्लेटफार्म का प्रयोग ज्यादा कर रहे है। दरअसल, जैसे-जैसे दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं इस प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं, वैसे-वैसे दर्शकों की दिलचस्पी बदलती जा रही है। वहीं, इन सबको देखते हुए सभी दर्शकों के बेहतरीन मनोरंजन हो सके। इसके लिए नवीनतम तकनीक और सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रतिभा के साथ, ‘पिंग पोंग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के जरिए यह ओटीटी चैनल उतारा जा रहा है।
लोगो ने किया है हिंदी भाषा का सम्मान
वहीं, चैनल के निर्माता जीवन बबन जाधव ने बताया कि अगले कुछ दिनों में, ‘पिंग पोंग एंटरटेनमेंट’ अपनी अपेक्षित सफलता हासिल करने में जरूर सफल होगा। बबन जाधव ने कहा कि, ‘महाराष्ट्र के लोगों ने हमेशा से राष्ट्रीय हिंदी भाषा का सम्मान किया है। इसलिए मैंने मनोरंजन क्षेत्र में ओटीटी चैनल द्वारा शुरवात करते समय हिंदी राष्ट्रभाषा को चुना हैं। उन्होंने कहा कि हमारी वेबसीरीज, लघु फिल्में, बॉलीवुड फिल्में और अन्य मनोरंजन कार्यक्रम कों दर्शकों पसंद कर रहे है।
चैनल के है पच्चास हजार सब्सक्रैबर्स
जहां दर्शक इस समय चैनल पर विभिन्न कार्यक्रमों को देख रहे हैं। जहां खुशी की बात यह है कि बहुत कम समय में करीब पच्चास हज़ार सबस्क्रैबर्स ‘पिंग पोंग एंटरटेनमेंट’ से जुड़ गए हैं। वहीं, आने वाले समय में ‘पिंग पोंग एंटरटेनमेंट’ की कुछ नयी हिंदी वेबसीरीज, वेब मूवी, शॉर्ट फिल्म और नए शो जल्द ही देखेने को मिलेंगे।



