ये है ऑस्कर अवॉर्ड 2018 के विजेताओं की पूरी लिस्ट

oscars

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

ऑस्कर अवॉर्ड समारोह मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा समारोह मना जाता है। 90वां ऑस्कर अवॉर्ड शो दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह के बीच रेड कार्पेट पर बड़े-बड़े सितारों की उपस्थिति दर्ज हुई। समारोह में फिल्म ‘द शेप ऑफ वॉटर’ के जलवे नजर आए।

 

कैलिफॉर्निया के डोल्बी थियेटर में आयोजित ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और कलाकारों का ऐलान किया गया। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘द शेप ऑफ वॉटर’ फिल्म को मिला। इसी फिल्म के लिए गीलर्मो डेलटोरो को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी दिया गया। फिल्म ने कुल 4 अवॉर्ड अपने नाम किए।

 

समारोह में बेस्ट एक्टर का ख़िताब फ़िल्म ‘डार्केस्ट आर’ के लिए गैरी ओल्डमैन ने जीता है जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का ख़िताब फ़िल्म ‘थ्री बिलबोर्डस आउट साइड एबिंग, मिसूरी’ के लिए फ्रांसेस मैकडोरमेंड ने अपने नाम किया। हम आपके लिए ऑस्कर अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट लाएं।

 

बेस्ट फिल्म – ‘द शेप ऑफ वॉटर’

 

लीड एक्ट्रेस – फ्रांसिस मैकडोरमैंड फिल्म ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी’ के लिए

 

लीड एक्टर – गैरी ओल्डमैन फिल्म ‘डार्केस्ट ऑवर’ के लिए

 

डायरेक्टर – गीलर्मो डेलटोरो फिल्म ‘द शेप ऑफ वॉटर’ के लिए

 

ऑरिजनल सॉन्ग- फिल्म ‘कोको’ का गाना रीमेंबर मी के लिए क्रिस्टन एंडरसन- लोपेज और रोबर्ट लोपेज

 

ऑरिजनल स्कोर- अलेक्सांद्रे डेसप्लाट फिल्म ‘द शेप ऑफ वॉटर’ के लिए

 

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- रोजर ए. डिकिन्स फिल्म ‘ब्लेड रनर 2049’ के लिए

 

ऑरिजनल स्क्रीनप्ले – जॉर्डन पीले फिल्म ‘गेट आउट’ के लिए

 

अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- जेम्स आइवरी फिल्म ‘कॉल मी बाय यूअर नेम’ के लिए

 

लाइव एक्शन शॉर्ट – क्रिस ऑवरटन और रेचल शेंटों फिल्म ‘द साइलेंट चाइल्ड’ के लिए

 

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट – ‘हेवन इज ए ट्रैफिक जैम ऑन द 405’

 

बेस्ड एडिटिंग – ली स्मिथ फिल्म ‘डनकर्क’ के लिए

 

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स – जॉन नेलसन, गर्ड नेफजर, पॉल लेमबर्ट और रिचर्ड आर. ह्यूवर फिल्म ‘ब्लेड रनर 2048’ के लिए

 

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म – ‘कोको’, ली उनकिर्च और डार्ला के एंडरसन

 

एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म – ग्लैन कीन और कोबी ब्रायंत को फिल्म ‘डियर बास्केटबॉल’ के लिए

 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – एलिसन जैनी को फिल्म ‘आई, तान्या’ के लिए.

 

फॉरेन लैंग्वेज फिल्म – चिली की ‘अ फैंटास्टिक वूमेन’.

 

प्रोडक्शन डिजाइन – ‘द शेप ऑफ वॉटर’ के लिए पॉल डेनहैम ऑस्टरबेरी, शेन विआऊ और जेफ्री ए. मेल्विन

 

साउंड मिक्सिंग – ग्रैग लैंडेकर, गैरी ए. रिज्जो और मार्क वाइनगार्टन फिल्म ‘डनकर्क’ के लिए.

 

साउंड एडिटिंग – रिचर्ड किंग और एलेक्स गिब्सन फिल्म ‘डनकर्क’ के लिए.

 

बेस्ट डॉक्युमेंट्री – ब्रियान फोगेल और डैन कोगन को फिल्म ‘इकारस’ के लिए.

 

कॉस्ट्यूम डिजाइन – मार्क ब्रिजेस को फिल्म ‘फैंटम थ्रेड’ के लिए.

 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – सैम रॉकवैल को ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी” के लिए

 

मेकअप ऐंड हेयरस्टाइलिंग – काजुहिरो सुजी, डेविड मेलिनॉस्की और लुसी सिबिक ‘डार्केस्ट ऑर’ के लिए

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER