हितेश पंत (नई दिल्ली)
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक आपके लिए एक और खास फीचल लेकर आयी है। अब मैसेंजर यूजर्स वॉयस या वीडियो कॉल करते समय दो से ज्यादा लोगों को जोड़ सकते हैं। यानि अब मैसेंजर से आप कॉनफ्रेंस जैसी सुविधा ले सकते हैं।
फेसबुक अपने यूजर्स के लिए नए नए बदलाव करता रहता है ताकि यूजर्स को नएपन का अहसास होता रहे। अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मैसेंजर में नया फीचर जोड़कर उसे और भी लोकप्रिय बनाने की कोशिश की है। अब अगर मैसेंजर में कोई दो लोग वीडियो या वॉयस कॉल कर रहे हैं तो उसके बीच में तीसरे को भी जोड़कर कॉल में शामिल किया जा सकता है।
विडियो या वॉयस कॉल में किसी तीसरे को एड करना है तो मैसेंजर कॉल के दौरान स्क्रीन पर दिख रहे एड पर्सन आइकॉन को टैप करना होगा। यहां से आपकी फ्रेंड लिस्ट शो होगी। यहां से तीसरे फ्रेंड को भी आप कॉल में जोड़ सकते हैं। इस कॉल के साथ मैसेंजर में क्रॉन्फेंस कर रहे लोगों का ग्रुप बन जाएगा। जिसपर मैसेज भी किए जा सकते हैं।
विडियो कॉल के दौरान एक बार में 6 लोग एड किए जा सकते हैं। 6 से ज्यादा लोग जुड़ने पर सिर्फ कॉल शुरू करने वाले का चेहरा दिखाई देगा, अन्य लोगों का नहीं। एक बार में अधिकतम 50 लोग एक कॉल में जुड़ सकते हैं। फेसबुक के अधिकारियों का कहना है मैसेंजर को अपडेट करने के बाद तेजी से चैटिंग भी की जा सकेगी।
