हितेश पंत (नई दिल्ली)
टीचिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी है। टीचिंग में मान सम्मान, बेहतर सैलरी के साथ आराम भी है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। यूपी में एलटी ग्रेड पर असिस्टेंट टीचर के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टीचर के 10,768 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन 15 मार्च से शुरु होंगे। जिन विषयों के लिए टीचर्स की भर्ती की जा रही है, उनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सोशल साइंस, विज्ञान, गृह विज्ञान, बायोलॉजी, कला, कृषि, कॉमर्स, कम्प्यूटर, संगीत, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत और उर्दू शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और बीएड की डिग्री होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच है वही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
असिस्टेंट टीचर पद चयन के लिए आयोग लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित करेगा। मैरिट में स्थान लेने वाले उम्मीदवारों को सरकारी स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों इच्छुक उम्मीदवार www.uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 16 मार्च रखी गई है।
I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.
If you want to right for youth express, you need to register with us. Please go with ‘ Add a Post’ button.