अगर आप यदि कुछ खास और मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो नारियल के लड्डू बना सकते हैं। क्योंकि इन्हें बनाना बेहद आसान है और इन्हें खाने का आपको एक अलग ही मजा आ सकता है। आइये जानते है कि इसकी रेसिपी।
नारियल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
नारियल का बुरादा 200 ग्राम
चीनी 150 ग्राम
इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
दूध 1 कप
काजू (कटे हुए) 12-15
बादाम कटे हुए (12-15)
देसी घी 2 बड़े चम्मच
नारियल के लड्डू बनाने की विधि
आपको बता दें कि सबसे पहले एक पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। घी के गरम होने पर नारियल का बुरादा डालकर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें। जिसके बाद जब बुरादे का रंग हल्का होने लगे तो इसमें एक कप दूध डालें और चमचे से लगातार चलाते हुए भूनें। फिर इसके बाद थोड़ी देर में नारियल का बुरादा गीला चिपचिपा होने लगेगा। जिसके बाद इसमें चीनी डालकर चमचे से चलाएं। जिसके बाद इसे चमचे से तब तक चलाएं जब तक कि मिश्रण में चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
लड्डू को लपेटे बुरादा से
यदि चीनी घुल गई हो तो इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए काजू और बादाम डालकर मध्यम आंच पर चमचे से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें। फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को प्लेट में निकाल लें। 2 मिनिट बाद मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जायेगा। फिर थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर उंगलियों में दबाकर। गोल आकार के लड्डू बनाकर नारियल के जार में लपेट कर तैयार कर लीजिये। नारियल के जार में लपेटकर लड्डू दिखने में बहुत खूबसूरत लगेंगे। अंत में सारे मिश्रण से बिल्कुल इसी तरह नारियल के लड्डू बना लें और उन्हें बुरादा में लपेट लें। अंत में जो लड्डू बनकर तैयार हैं उन्हें स्टोर कर लें। आपके लड्डू तैयार है अब इसका मजा ले सकते है।