कच्चे केले का ऐसे बनाएं चिप्स, नाश्ते में देगा मजा, जानियें कैसे

कच्चे केले का ऐसे बनाएं चिप्स, नाश्ते में देगा मजा, जानियें कैसे

वैसे नाश्ते की बात करें तो गर्मियों का मौसम है और इस मौसम में कई बार आपकों चाय पीने के दौरान कुछ स्नैक्स की इच्छा होती हैं। ऐसे में आप भी कुछ ना कुछ हल्का फुल्का खाते ही रहते होंगे लेकिन आज आपके लिए लेकर आए है हम कच्चे केले की चिप्स। जानते है इसकी रेसिपी।

ये चाहिए बनाने के लिए सामग्री

5 कच्चे केले
चाट मसाला
1 कप तेल
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर

विधि

आपको सबसे पहले कच्चे केले छील लेने है। इसके बाद एक बॉउल में ठंडा पानी डालें और उसमें नमक मिलाएं। अब आपको उसमें छीले हुए केले 15 मिनट तक डाल के छोड़ देने है। अब आप चिप्सकटर से केले को काट लें। इन टुकड़ों को पेपर पर 10 मिनट के लिए फैला दे। पानी सूख जाए तो इन्हें अलग रख दें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें केले के चिप्स को फ्राई कर लें। तेल से निकालने के बाद काली मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला डाले और चाय के साथ आनंद ले। आप व्रत के दौरान भी इसे खा सकते है। जो खाने में बहुत ही हल्के होते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER