विराट कोहली इंडिया की ऐसी सेलिब्रिटी हैं जो लगातार फेम में बने हुए हैं। विराट की लोकप्रियता का अंदेशा इस बात से लगा सकते हैं कि अब वो इंडिया के सबसे बड़े ब्रैंड बन गये हैं। इससे पहले तक बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भारत के टॉप ब्रैंड थे।
‘राइज ऑफ द मिलेनियल्स, इंडियाज़ मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी ब्रैंड्स’ की रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे बड़े ब्रैंड के रूप में विराट कोहली ने शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल की तुलना में विराट की ब्रैंड वैल्यू में इस साल करीब 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस साल उनकी ब्रैंड वैल्यू 144 मिलियन डॉलर यानी 921 करोड़ रुपए हो गई है। वे इस समय 20 ब्रैंड के लिए एड कर रहे हैं। जबकि शाहरुख खान 106 मिलियन डॉलर की ब्रैंड वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर हैं, वे 21 ब्रैंड के विज्ञापन करते हैं। विराट की ब्रैंड वेल्यू में बढ़ोतरी उनके शानदार प्रदर्शन, लोकप्रियता और ब्रैंड फीस बढ़ने के चलते हुई है। अंतरराष्ट्रीय मुल्याकंन और व्यापारिक परामर्शदाता डफ एंड फेल्प्स के अधिकारियों ने बताया कि कोहली उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए कई कंपनियों के पहली पसंद बन गए हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण 93 मिलियन डॉलर ब्रैंड वैल्यू के साथ तीसरे नंबर पर हैं
