बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने शुरू की अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म तेहरान की शूटिंग, पढ़िये

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने शुरू की अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म तेहरान की शूटिंग, पढ़िये

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म तेहरान की शूटिंग भी कर दी है। बता दें इन दिनों बॉलीवुड एक्टर जॉन ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को लेकर खूब चर्चा में चल रहे है। वहीं, इन दिनों वह फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं।

फिल्म का टीजर हो चुका है रिलीज

वहीं, जॉन की इसके अलावा जॉन अब अपनी अगली फिल्म के साथ फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। जी हां, जॉन बहुत जल्द अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘तेहरान’ में बेहतरीन लुक में दिखाई देने वाले है। बता दें कि हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म तेहरान की घोषणा की और साथ ही फिल्म का पहला टीजर लुक रिलीज किया गया है।

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

जहां टीजर के दौरान जॉन कॉफी दमदार रोल में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनका ये लुक किसी को भी डराने के लिए काफी है। हालांकि, जॉन के फैंस उनके इस खतरनाक लुक को बेहद खूब पसंद कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसे अरुण गोपालन डायरेक्ट कर रहे हैं। तो वहीं, फिल्म को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। दरअसल, यह फिल्म अगले साल 2023 में गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER