बारिश के दिनों में एक से बढ़कर एक चीज बनी हुई है। जहां बहुत से लोग ऐेसे होते है जिन्हें खाने का शौक ज्यादा होता है। वहीं, आज हम जानेंगे कि कैसे बारिश के दिनों में उरद के दाल के खस्ता आप आसान विधि से घर पर बना सकते है। आइये जानते है उरद के दाल के खस्ता की रेसिपि।
ये चाहिए सामग्री
- मैदा – 2 कप ( 250 ग्राम )
- रिफाइन्ड तेल – 1/4 कप से थोड़ा सा ज्यादा ( 60- 70 ग्राम)
- नमक – 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा या स्वादानुसार
- धुली उरद दाल — 1/3 कप (50 ग्राम )
- हींग – 1 पिंच
- जीरा _ 1/2 छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर _ 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर _ 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला — 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च — 2 बारीक कटी हुई
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकडा़ बारीक कटा हुआ या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- नमक — स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- तलने के लिये तेल
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले खस्ता को बनाने के लिए दाल को साफ करके 2 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये। फिर इसके बाद मैदा में तेल और नमक डाल कर मिला दीजिये, पानी की सहायता से मैदा को, परांठे के लिये गूंथे गये जैसे नरम आटे की तरह नरम गूंथ लीजिये। गुंथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर सैट होने के लिये रख दीजिये।
इस तरह बनाएं पेस्ट
इसके बाद भीगी हुई दाल को मिक्सी में मोटा मोटा (एकदम दरदरा) पीस लीजिये। कढ़ाई में 3 – 4 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम हो जाय तब जीरा, हींग, धनियाँ पाउडर, सौंफ पाउडर, हरी मिर्च ओर अदरक डाल दीजिये, मसाले को हल्का सा भूनिये, पिसी हुई दाल डाल कर मसाले में मिलाइये ओर दाल को चमचे से चलाते हुये भूनिये। जब दाल ब्राउन हो जाय, और अच्छी महक आने लगे तब हरा धनियाँ और गरम मसाला मिला कर 2 मिनिट और भून लीजिये। कचौड़ियों में भरने के लिये दाल की पिठ्ठी तैयार है।
सबसे पहले गर्म करें तेल
कचौड़ियाँ तलने के लिये सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम करें। गुंथे हुये मैदे के बराबर के 12-14 गोले बना लीजिये। एक गोले को चकले पर बेलन की सहायता से थोड़ा सा बेलें और उसमें एक छोटी चम्मच भर के दाल रख दीजिये। चारों ओर से आटा उठायें और दाल को बन्द कर दीजिये, दाल भरे गोले को हथेली से दबाकर चपटा करें और फिर बेलन की सहायता से कम ताकत लगाकर उसे 2.5 – 3 इंच के व्यास में बेल लीजिये। वह फटनी नहीं चाहिये। कचौड़ी थोड़ी मोटी ही रखनी है।
धीमी आंच पर करें कुरकुरी
वहीं, बेली गई कचौड़ी गरम तेल में डालें और पलट पलट कर दोंनो ओर ब्राउन होने तक धीमी और मीडियम गैस पर कुरकुरी तलें। तली हुई कचौड़िया कढ़ाई से निकालिये और प्लेट मे नैपकिन के ऊपर रखिये। एक साथ तीन या चार कचौड़ियाँ एक बार में तली जा सकती हैं। सारी कचौड़ियाँ बनाकर तलकर तैयार कर लीजिये। आपकी खस्ता कचौरी तैयार है आप इसे चटनी या प