फाइटर प्लेन में उड़ान भर सैनिकों का हौसला बढ़ा रहीं रक्षा मंत्री

देश की पहली पूर्णकालिक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पद में आने के बाद से ही सेना की कार्यप्रणाली और तैयारियों पर करीब से नजर रखे हुए हैं। आज उन्होंने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली वह पहली महिला रक्षा मंत्री बन गई हैं।

जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन में निर्मला सीतारमण ने सुबह फाइटर पायलट्स से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने पायलट सूट पहनकर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय सेना की तैयारियों का भी जायजा लिया। रक्षा मंत्री करीब 45 मिनट तक विमान में रही और वायु सेना की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। सुखोई लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना का एक अहम हिस्सा है जो 2600 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दुश्मन के ठिकाने पर तबाही मचा सकता है। वायुसेना के पास अभी करीब 200 सुखोई लड़ाकू विमान हैं।

रक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद से ही निर्मला सीतारमण देश की सुरक्षा का जायजा लेती रहीं हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मिग-29  विमान में भी उड़ान भरी थी। इसके अलावा रक्षा मंत्री जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए लगातार सैनिकों के बीच पहुंच रहीं हैं। पिछले साल उन्होंने जहां भारत-पाकिस्तान की सीमा पर सैनिकों का हौसला बढ़ाने लिए सेना के जवानों से मुलाकात की, वहीं चीनी सीमा पर भी जवानों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह दोगुना किया था।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER