नोकिया ने लॉन्च किया दमदार एंड्रोइड स्मार्टफोन

एक वक्त मोबाइल की दुनिया में राज करने वाली कंपनी नोकिया औंधे मुंह गिरने के बाद फिर संभलने की कोशिश कर रही है। एंड्रोइड स्मार्ट फोन बाजार में कदम रखने के बाद कंपनी नई तकनीक से लैस मोबाइल लॉन्च कर रही है। अब कंपनी नोकिया 6 का नया एडिशन मार्केट में लाई है।

एचएमडी ग्लोबल नोकिया 6 को दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। कंपनी ने इसे क्वाल्कॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ उतारा है। जिससे इसकी स्पीड 2GHz होगी। इसमें आप दो सिम इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में 4जीबी की रैम दी गई है। इंटरनल मैमोरी के मामले में ये 32 जीबी और 64 जीबी दो वैरिएंट में उपलब्ध है। हांलाकि कार्ड से आप इसकी मैमोरी 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए भी ये फोन अच्छा विकल्प है। इसमें 16 मेगापिक्सल के साथ ऑटोफोकस कैमरा डूअल एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से आप सेल्फी ले सकेंगे। फोन में 3000mah की फास्ट चार्जिंग स्पोर्टेबल बैटरी दी गई है। कंपनी अभी इस मॉडल को चाइना के मार्केट में लॉन्च किया है। फोन के 4जीबी/32जीबी वैरिएंट की कीमत करीब 14,600 रुपए और 4जीबी/64जीबी वैरिएंट की कीमत 16,600 रुपए रखी गई है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

One thought on “नोकिया ने लॉन्च किया दमदार एंड्रोइड स्मार्टफोन

  1. Sumit rajput February 6, 2018 at 11:57 PM

    Bro yeh 4g support krta hae mobile kya

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER