स्मार्टफोन मार्केट में मजबूती से पैर जमा चुकी मोटोरोला भारतीय बाजार में एक और एंड्रोइड फोन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इस मॉडल को Moto X4 नाम दिया है। 1 फरवरी को ये मोबाइल ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा।
लेनेवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला दमदार फीचर्स के साथ Moto X4 को लेकर आ रही है। इस फोन में 6 जीबी रैम दी गई है। फोन के दो वैरियंट 3GB+32GB और 4GB+64GB मेमरी कॉम्बिनेशन के साथ पहले से उपलब्ध हैं। नए मॉडल में 1080X1920 पिकस्लस रॉजुलेशन के साथ 5.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और 12 व 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है।
कंपनी इसे ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम और 2.2 GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर रही है। फोन में 3,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी इस फोन को एल्युमिनियम बॉडी के साथ पेश करने जा रही है। अभी कंपनी ने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
दमदार फीचर्स के साथ आ रहा मोटोरोला का ये स्मार्टफोन
