एक दौर था जब बच्चे दादी नानी से कहानियां सुनकर ही सोते थे लेकिन तकनीकी के दौर में अब इसकी जगह पॉडकास्ट लेता जा रहा है। देखने की बजाय सुनना ज्यादा सुकून देता है। तकनीकी के दौर में यह सुकून सिर्फ एक क्लिक पर आसानी से मिल रहा है। यही वजह है कि अमेरिका सहित अन्य तमाम देशों में लोग पाठ का सुनना पसंद करते हैं। अब भारत भी इससे पीछे नहीं है।
भारत में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप स्थगित
सुनो कहानी, बाल गाथा जैसे पॉडकास्ट बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं वैसे आपको बता दें कि यहां पर केवल किस्से कहानियां ही नहीं बल्कि नॉलेज और एजुकेशन से जुड़े पॉडकास्ट भी खूब हैं।
द पास्ट एंड क्यूरियस
इतिहास के बारे में हमेशा जानना दिलचस्प होता है लेकिन बहुत सारे बच्चों को यह सब्जेक्ट बोरिंग लगता है। मगर इतिहास से जुड़ी कहानियों को दिलचस्प तरीके से सुनाया या बताया जाए तो बोरिंग लगने वाली चीज भी मजेदार लगने लगती है या पॉडकास्ट भी कुछ ऐसा ही है यहां इतिहास से जुड़ी उन घटनाओं और प्रेरक प्रसंगों को कहानियों की तरह
सुनाया जाता है। जिससे लोगों को प्रेरित और प्रभावित किया जा सके या बच्चों की जिज्ञासाओं को भी शान करता है 2016 में सपोर्ट कास्ट की शुरुआत करने वाले क्यूरेटर का मानना है कि इतिहास अद्भुत है उसे हर किसी को जानना चाहिए इतिहास से जुड़ी घटनाओं के साथ जासूसों फोर्स आदि की दुनिया से जुड़ी कहानियां भी हैं जिन्हें पेरेंट्स के साथ आप सुनना पसंद करेंगे।
स्टोरी नोरी
किस्से कहानियों को बच्चे बड़े चाव से सुनते हैं। यह भी एक ऐसा ही प्लेटफार्म है। यहां बच्चों से जुड़ी 600 से अधिक मुस्तफा ऑडियो कहानियां हैं वैसे या प्लेटफार्म कल्पनाशीलता और ओरिजिनल स्टोरी करने के लिए जाना जाता है यहां पर ट्रेन एक्टर्स कहानियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत करते हैं और आपको बांधे रखते हैं।