भारत में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप स्थगित

फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने कोविड-19 महामारी के चलते भारत में होने वाला  फीका अंडर- 17 महिला विश्व कप को रद्द कर दिया और उसे 2022 की मेजबानी का अधिकार सौंप दिया। कोरोनावायरस के कारण भारत में होने वाला फीफा  अंडर-17 को 2021 के लिए स्थगित किया गया यह फैसला फीफा परिषद के उस ब्यूरो द्वारा लिया गया जिसमें मौजूदा कोविड-19 महामारी के वैश्विक फुटबॉल पर पड़ रहे असर का आकलन किया।

इसे खाने से कब्ज़ की दिक्कत से चुटकियों में आराम मिलेगा

फीफा के अनुसार इन टूर्नामेंटों ( अंडर-17 महिला और अंडर-20 महिला विश्व कप) को आगे के लिए स्थगित करने में असमर्थता के कारण कोविड-19 के लिए गठित फीफा परिसंघ कार्य समूह की सिफारिशों पर दोनों आयु वर्ग के 2020 चरणों को रद्द करने के साथ ही उन्हें अगले आयोजन का अधिकार दिया गया। फीफा परिसंघ कोविड-19 कार्य समूह ने सभी हितधारकों से सलाह लेने के बाद अंडर 17 महिला विश्व कप के साथ ही अंडर 20 महिला विश्व कप 2020 को भी रद्द कर दिया दोनों विश्व कप का अगला आयोजन 2022 में होगा जिसकी मेजबानी मौजूदा मेजबान देशों के पास रहेगी।

टूर्नामेंट के 2022 संस्करणों के बारे में फीफा और संबंधित मेजबान सदस्य संघों के बीच आगे के परामर्श के बाद ब्यूरो ने कोस्टा रिका को फीफा अंडर 20 महिला विश्व कप 2022 और भारत को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप 2022 की मेजबानी सौंपी है। इससे पहले भारत में विश्व कप का आयोजन इस साल नवंबर में होना था लेकिन कोविड-19 के कारण उसे अगले साल 2021 फरवरी मार्च के लिए स्थगित कर दिया था।

तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने लिया संन्यास

तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। त्यागी ने भारत के लिए 4 वनडे खेले हैं जिनमें 3 विकेट लिए। 33 साल की त्यागी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला। भारत के लिए अंतिम बार वह 2010 में खेले। उन्होंने 41 प्रथम श्रेणी मैचों में 109 विकेट लिए।

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER