टीम इंडिया की नीली जर्सी को मिला नया स्पॉन्सर

टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और MPL ने टीम इंडिया के किट स्पॉन्सरशिप के लिए तीन साल का करार किया है। यह करार नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 तक के लिए है। इससे बोर्ड तीन साल की अवधि में प्रति मैच 65 लाख रुपये कमाएगा। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए, बोर्ड के एक के सदस्य ने इसकी पुष्टि की और एमपीएल के साथ करार को लेकर पूरी जानकारी दी। बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि एमपीएल ने एक वस्त्र निर्माता कंपनी स्थापित की है। वे सामान के अनुबंध के लिये भी भुगतान करेंगे।

आईपीएल के अगले सत्र में भी खेलेंगे धोनी

बोर्ड के सदस्य ने बातचीत के दौरान कहा, ‘हां, हमने एमपीएल के साथ नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 तक के लिए एक करार किया। किट स्पॉन्सरशिप राशि प्रति मैच 65 लाख रुपये है। मर्केंडाइजिंग प्रति वर्ष 3 करोड़ रुपये की होगी। इसके साथ ही रॉयल्टी प्रति सीजन में नेट सेल्स का 10 प्रतिशत होगी।’

प्यूमा और एडिडास ने पहले ही कपड़ों के प्रायोजन के लिए बिड पेपर को चुना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें लगता है कि आॅरिजनल बिड में से एक को कम करने की आवश्यकता है।

आपको बता दें कि प्रति मैच की दर नाइकी द्वारा भुगतान किए जा रहे 88 लाख रुपये प्रति मैच के बजाय 65 लाख रुपये प्रति मैच होगी। नाइकी ने 2016 से 2020 तक 5 साल का करार किया था जिसके लिए उसने 30 करोड़ रुपये रॉयल्टी के साथ 370 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। सूत्रों ने कहा, ‘वर्तमान आर्थिक स्थिति (कोरोना वायरस के कारण) कोई भी उतनी रकम का भुगतान करने के लिए तैयार नहीं था जितना नाइकी ने किया था।’

 

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER