आज हम यह देख रहे है कि पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान है। तो ऐसे में दिन में कई बार साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। जिससे हम वायरस से बचे रहे, लेकिन कोरोना से बचने के लिए ये सही कदम भी है। लोग आज के समय मास्क का प्रयोग अधिक कर रहे है। बाहर से आने के बाद भी लोग खुद को साफ करते हैं और सैनेटाइजर का प्रयोग करते हैं। ऐसी स्थिति में, कुछ लोग तो अपने फोन को भी साफ करने के लिए सैनेटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं।
सैनेटाइजर से फोन में ये चीज हो सकता है खराब
दरअसल, बाहर कई बार फोन का इस्तेमाल जरूरी होता और ऐसे में लोग बाहर से आने के बाद इसे भी साफ करते हैं। इसके लिए कुछ लोग एंटी-बैक्टेरियल वेट-वाइप्स भी प्रयोग करते हैं। वहीं, कई लोग हैंड सैनेटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन क्या आपको ये पता है कि ऐसा करने से आपके फोन को नुकसान भी पहुंच सकता है। ज्यादा सैनेटाइजर का इस्तेमाल आपके फोन की स्क्रीन, हेडफोन जैक और स्पीकर खराब कर सकता है।
आपके फोन का बदल सकता है रंग
आपको बता दे कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बाद फोन रिपेयरिंग सेंटर पर आने वाले लोगों की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ज्यादातर ऐसे ही लोग फोन ठीक कराने आ रहे हैं जिन्होंने सेनिटाइजर से लगातार फोन को साफ किया है। फोन साफ करना तो ठीक है लेकिन कई बार ऐसा करने के समय आपके मोबाइल में सैनिटाइजर चला जाता है। ये हेडफोन जैक आदि से फोन में चला जाता है और फिर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बन जाता है। यही नही, लगातार फोन को सैनेटाइजर से साफ करने से आपके फोन का रंग भी बदल सकता है। साथ ही एल्कोहल वाला सैनेटाइजर आपके फोन के डिस्प्ले और कैमरा लेंस को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
इस तरह करें फोन को साफ
आप अपने फोन को सैनेटाइजर से साफ करना चाहते हैं तो सबसे पहले उसे ऑफ कर देना चाहिए। अब एक रूई लीजिए और हल्का सैनेटाइजर का प्रयोग कीजिए। इसके अलावा आप इस बारे में अपने फोन कंपनी के कस्टमर केयर से भी फोन कर बेहतर जानकारी जुटा सकते हैं। वैसे, मोबाइल साफ करने का सबसे बेहतर तरीका मेडिकेटेड वाइप्स है। ये बाजार में आसानी से उपलब्ध है और इसमें 70 प्रतिशत एल्कोहल भी होता है। इन वाइप्स से आप आसानी से अपना फोन साफ कर सकते हैं। इससे फोन का हर कोना साफ किया जा सकता है और नुकसान भी नहीं होता है।



