55 वे मैच में दिल्ली की जीत, फिर भी बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 के 55 वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक दूसरे के आमने सामने थे। आज के इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयश अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 152 रन बनाए। एक बार फिर देवदत्त पड़ीक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर यह मैच जीत लिया। आपको बता दें कि इस मैच में हार के बावजूद भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली दोनो टीम्स आईपीएल सीजन 2020 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। आइए जानते हैं विस्तार से आज के 55 वे मुकाबले के बारे में

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से ओपनिंग करने देवदत्त पदीकल और जोश फिलिप की जोड़ी उतरी। फिलिप 12 रनों के निजी स्कोर पर कैगिसो रबाडा के शिकार बने। देवदत्त ने 41 गेंदों पर 50 रनों बनाए। वही कप्तान विराट कोहली ने 29 और एबी डिविलियर्स ने 35 रन बनाए। इसके अलावा शिवम दुबे ने 17 रन बनाए। इस तरह पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 152 रन बनाए।

 

 

दिल्ली की पारी

 

डेल्ही कैपिटल्स की तरफ़ से ओपनिंग करने पृथ्वी शा और शिखर धवन की जोड़ी उतरी। पृथ्वी शॉ एक बार फिर फेल साबित हुए। लेकिन शिखर धवन और अंजिक्या रहाणे की जोड़ी ने मैच को एक तरफा कर दिया। शिखर धवन ने 54 और अंजिक्या रहाणे ने 60 रनों की पारी खेली। दिल्ली ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुक़सान पर 154 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

 

 

इस मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम में तीन बदलाव देखने को मिले हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया है कि अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल और डैनियल सैम्स को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। शिमरोन हेटमायर, हर्षल पटेल और प्रवीण दुबे को बाहर किया है। वहीं, बैंगलोर ने गुरकीरत मान की जगह शिवम दुबे और नवदीप सैनी की जगह शाहबाज अहमद को चुना है।

 

55 वे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

 

देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिपी, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरू इडाना, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और शाहबाज नदीम

 

55 वे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

 

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, डैनियल सैम्स, कगिसो रबाडा, अक्षर पटेल, आर अश्विन और एनरिक नॉर्खिया

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER