भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक बार फिर विश्व कप में पाकिस्तान को धूल चटाई है। इस बार भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने ये कारनामा किया है। ब्लाइंड क्रिकेट विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर प्वांइट टेबल में टॉप पर जगह बना ली है।
दुबई में चल रहे ब्लाइंड क्रिकेट विश्वकप में भारत का तीसरा मैच शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया। पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। 40 ऑवर खेलते हुए पाकिस्तान ने 282 रनों का बड़ा स्कोर बना लिया। भारत को जीत के लिए 283 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम ने शुरू से ही अपनी पारी में पकड़ बना के रखी। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 ऑवर में ही जीत हासिल कर ली। भारत ने 3 विकेट रहते हुए ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से दीपक मलिक ने 79 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा वेंकटेश ने 64 रनों की अर्द्ध शतकीय पारी खेली। इस जीत के साथ भारत अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है। इससे पहले मैच में भी भारतीय टीम श्रीलंका को 6 विकेट से हरा चुकी है।
