सोशल मीडिया में राज करने वाली कंपनी फेसबुक अपने यूजर्स के फीडबैक को लेकर काफी गंभीर रहती है। अब एक और फीडबैक के बाद फेसबुक में नए बदलाव होने वाले हैं। कंपनी अब फेसबुक के होम पेज पर दिखने वाले न्यूज फीड पर बदलाव करने की तैयारी में है।
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी की आगे की रणनीति के बारे में बताया है कि अब फेसबुक में बेवजह के न्यूज फीड होम पेज में नहीं दिखाई देंगे। अपने फेंड्स या अन्य जानने वालों के न्यूज फीड ही अब दिखाई देंगे। फेसबुक के शुरूवाती दौर में भी होमपेज पर सिर्फ जानने वालों के न्यूज फीड होते थे। लेकिन अब फेसबुक पर न्यूज, वीडियो या प्रमोशनल पोस्ट इतनी ज्यादा होती हैं कि हमारे अपनों के पोस्ट उनके बीच में छिप जाते हैं। जुकरबर्ग ने साफ किया है कि आने वाले समय में न्यूज फीड सेक्शन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ये हमारी जिम्मेदारी है कि फेसबुक में युजर्स के लिए बेहतर बदलाव करें ताकि फेसबुक लोगों की बेहतरी में सहायक हो। फेसबुक न्यूज फीड के हेड ने कहा है, कि हम यह प्रेडिक्ट कर लेंगे की किन पोस्ट के साथ आप दोस्तों के साथ बात करना चाहते हैं और हम उसे आपकी फीड में ज्यादा दिखाएंगे। नए अपडेट के साथ फेसबुक उन पोस्ट को प्राथमिकता देने की तैयारी में है जिस पर लोग काम की बातें कर सकें. ऐसे पोस्ट जिस पर लोग वाद विवाद कर सकें उसे भी प्राथमिकता दी जाएगी.
