शाओमी मी बैंड 3 (Xiaomi Mi Band 3) भारतीय बाजार में अभी सबसे किफायती और सस्ता फिटनेस वीयरेबल है। शाओमी ने पिछले साल सितंबर में भारत में अपना नया फिटनेस ट्रैकर वियरेबल Mi Band 3 लॉन्च किया था। Xiaomi मी बैंड 3 का भारतीय मार्केट में अब तक का सफर बेहद ही शानदार रहा हैऔर इससे काफी पसंद भी किया गया है| Mi Band 3 केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि रिटेल स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है
कंपनी ने इससे Mi Band 2 की सफलता के बाद Mi Band 3 को लॉन्च किया था और इससे लॉन्च के छह महीनों के अंदर कंपनी ने इस फिटनेस ट्रैकर के 10 लाख यूनिट्स बेच दिए हैं। इस बात की जानकारी कंपनी ने ट्वीटर के जरिये से दी है|
क्या है Mi Band 3 फीचर?
Xiaomi Mi Band 3 में 0.78 इंच (128×80 पिक्सल) का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा बैटरी 110 एमएएच की है, इसे लेकर ऐसा दावा किया गया था कि यह 20 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।यह 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट है। यह ब्लूटूथ 4.2 बीएलई कनेक्टिविटी के साथ आता है।
ट्रैकिंग क्षमता की बात करें तो इसमें स्टेप्स की संख्या, हार्ट रेट को मापने, स्लीप पैटर्न का सही से विश्लेशण, कैलरी काउंट करने समेत कई फीचर्स दिए गए है। मी बैंड 3 एंड्रॉयड 4.4 और उसके ऊपर , या आईओएस 9.0 और उसके ऊपर के ओएस वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस के साथ काम करेगा। यह मी फिट ऐप के साथ भी आसानी से कनेक्ट हो जाता है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

