विश्व कप के महत्वपूर्ण नाम

आईसीसी विश्व कप

आईसीसी विश्व कप 2019:  1975से प्रारंभ हुए आईसीसी विश्व कप का बारह वाँ संस्करण है।30 मई 2019 से शुरु हो गया है। प्रत्येक चार वर्षो में कई खिलाड़ी नया कीर्तिमान रचते हैं। इसिलिये अगर आज हम 1975 से अब तक के सफ़र को देखें तो कुछ नाम विशेष महत्वपूर्ण हैं। जिन्होने अपने परिश्रम व लगन के बल पर आईसीसी विश्व कप में पहचान बनाई है। आइये उनके बारे में जानते हैं

सचिन तेंदुलकर :भारतीय बल्लेबाज  सचिन तेंदुलकर के  नाम में कई रिकॉर्ड हैं ।आईसीसी विश्व कप में उन्हें 1997 में “विस्देन क्रिकेटर ऑफ द इयर” का खिताब मिला। ये सम्मान “विस्देन क्रिकेटर अल्मानाक” द्वारा दिया जाता है।  ।विश्व कप में अब तक सर्वाधिक रन व सर्वाधिक शतक बनाने का खिताब भी सचिन तेंदुलकर के नाम है।

ग्लेन मेकग्रेथ : आॅास्ट्रेलियन बॉलर ग्लेन मेकग्रेथ के नाममें विश्व कप के गेंदबाजी का रिकॉर्ड है ।जिसे अब तक किसी भी गेंदबाज ने नहीँ तोड़ा है। इनका स्ट्राइक दर व इकोनॉमी दर उत्कृष्ट है। इन्होने अब तक सर्वाधिक विकेट लिए हैं।

रिकी पोंटिग :  आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग  के नाम श्रेश्ठ फील्डिंग का रिकॉर्ड दर्ज है। आॅास्ट्रेलिया 2015 में विश्व कप विजेता रह चुका है व इसके पूर्व भी इनकी कप्तानी में  आॅास्ट्रेलिया ने कई मैच जीते हैं। कुछ नये रिकॉर्ड बनते हैं तो पुराने टूटते हैं, वास्तव में प्रगति के यही लक्षण हैं।

कुमार संगाकारा : श्रीलंका के कप्तान संगाकारा को उनके नेतृत्व के लिए जाना जाता है। 2011 में श्रीलंका ने भारत व बांग्लादेश के साथ विश्व कप की मेजबानी की थी व इसी वर्ष संगाकारा के नेतृत्व में ही श्रीलंका उप विजेता रहा था। संगाकारा उत्कृष्ट  फील्डिंग का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

कैनडा :इस देश के नाम पर विश्व कप में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।कहा जाता है की रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं, और प्रत्येक क्षेत्र में हमेशा ऐसा ही होता है। कुछ नये रिकॉर्ड बनते हैं तो पुराने टूटते हैं, वास्तव में प्रगति के यही लक्षण हैं। विश्व कप में भी ऐसा ही होता आया है और आगे भी होता रहेगा।

Manjula Tiwari

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER