जब से कपिल शर्मा के शो का नया सीजन शुरू हुआ है, तब से कृष्णा अभिषेक इस शो का अहम हिस्सा रहे है। जी हां इस शो में कृष्णा जो सपना का किरदार निभा रहे है, वह दर्शको को खूब पसंद आ रहा है। मगर क्या आपने कभी ये नोटिस किया है कि आखिर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कभी कपिल शर्मा के शो पर क्यों नहीं आती। जब कि उनके पति शो में काफी बेहतरीन काम कर रहे है। बता दे कि इसके पीछे भी एक वजह छिपी हुई है। जिसका खुलासा अब खुद कश्मीरा शाह ने किया है। बहरहाल इस बारे में कश्मीरा का कहना है कि वह एक बार सेट पर अपने बच्चो के साथ आई थी। तब सलमान खान भी वही मौजूद थे। मैं और मेरे बच्चे उनसे मिले और फिर हम वापिस चले गए।
कृष्णा अभिषेक की पत्नी क्यों नहीं आती कपिल शर्मा शो पर..
दरअसल कश्मीरा का कहना है कि वह कैमरे के सामने जा कर या कपिल शर्मा शो के सेट पर जा कर कृष्णा को परेशान नहीं करना चाहती। उनका काम ऐसा है कि उन्हें कभी कभी दूसरी लड़कियों के साथ फ़्लर्ट करना पड़ता है। तो ऐसे में वह मुझे देख कर थोड़ा असहज हो सकते है। इसके इलावा कृष्णा खुद भी इस शो में लड़की बनते है। तो ऐसे में कश्मीरा को सामने देख कर वह थोड़ा अजीब महसूस कर सकते है। यही वजह है कि कश्मीरा कभी कपिल शर्मा के सेट पर नहीं दिखाई देती।
इसके साथ ही कश्मीरा का कहना है कि कृष्णा दिन रात काम करते है। हालांकि इसके बावजूद भी वह हमें जितना समय दे पाते है, उतना देते है। इसके इलावा कश्मीरा ने ये भी कहा कि अगर कभी जरूरी हुआ तो वह सेट पर जरूर आएँगी। मगर वो दिन कब आएगा, ये फ़िलहाल कहना मुश्किल है। बता दे कि कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी है। मगर अब वह अपना पूरा समय अपने घर परिवार को ही देती है। तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।



