वैसे तो जब किसी इंसान को प्यार में धोखा मिलता है, तब उसे बहुत तकलीफ होती है। खास करके जब आप सामने वाले व्यक्ति से बेहद सच्चा और बहुत ज्यादा प्यार करते हो, तो ऐसे में प्यार में धोखा मिलने से दिल का टूटना लाजिमी है। हालांकि इस मामले में लड़के लड़कियों से ज्यादा आगे है। जी हां लड़के प्यार में धोखा देने में लड़कियों से शायद दो कदम आगे ही होते है। मगर क्या आप जानते है कि आखिर लड़के धोखा क्यों देते है। बता दे कि इसके भी कई कारण हो सकते है। बहरहाल आज हम आपको इन्ही कारणों से रूबरू करवाना चाहते है।
लड़के धोखा क्यों देते है..
रिश्ते से संतुष्ट न होना.. बता दे कि जब आपका पार्टनर केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से भी अपने रिश्ते से संतुष्ट न हो, तब वह अक्सर आपको धोखा दे कर किसी और के साथ रिश्ता जोड़ लेता है। ये रिश्ता टूटने और किसी को धोखा देने की बड़ी वजह है।
रिश्ते से ऊब जाना.. गौरतलब है कि कई बार ऐसा होता है कि आपका पार्टनर अपने रिश्ते में नीरसता महसूस करने लगता है। खास करके विवाहित जीवन में पति और पत्नी के रिश्ते में थोड़ी सी मस्ती मजाक, शरारत आदि सब चीजों का बने रहना बेहद जरूरी है। तभी आपका रिश्ता ताउम्र कायम रह सकता है। यही वजह है कि जीवन में दोबारा वही स्पार्क वापिस लाने के लिए वह आपको धोखा दे कर किसी और के साथ सम्पर्क बना लेता है।
सच्चा प्यार न करना.. बता दे कि अगर आपका पार्टनर बिना वजह आपको धोखा दे रहा है, तो इसका मतलब ये है कि उसने आपसे कभी सच्चा प्यार किया ही नहीं। वह कभी भावनात्मक रूप से आपके साथ जुड़ा ही नहीं है। इसके इलावा ऐसा हो सकता है कि वह आपके साथ प्यार का गेम खेल रहा हो, लेकिन आप ही नहीं समझ पा रही हो। वैसे अब तो आप समझ गए होंगे कि आखिर लड़के धोखा क्यों देते है। दोस्तों क्या आपको प्यार में कभी धोखा मिले है. क्या आपको कभी किसी से सच्चा प्यार हुआ है, इस बारे में अपना अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजियेगा।


