यदि आप खाना खाते हुए हमेशा मोबाइल में लगे रहते हैं और ऐसा करके आप खुद को बहुत मॉडर्न समझते हैं। तो सावधान हो जाइए आपकी ये आदत आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। अपने से बड़े लोगों को ऐसा करते देख छोटे बच्चे भी आज ऐसा करने लगे हैं। यही कारण है कि आज घर में बच्चे बिना मोबाइल या टीवी देखे बिना खाना तक नहीं खाते हैं। हाल ही में हुए एक हेल्थ शोध के मुताबिक “खाने के दौरान मोबाइल और टीवी. पर लगे रहने वाले 10 साल तक के बच्चों में मोटापे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है”। जबकि शांत और आराम से बैठकर खाना खाने से मोटापे का खतरा काफी कम हो जाता है।
खास बात
आजकल बच्चे खाते समय मोबाइल की जिद बहुत ज्यादा करते हैं। और उनके माता-पिता उनकी इस बात को यह कहकर मान लेते हैं कि चले कम से कम बच्चा खाना तो खा लेगा। यदि आप भी ऐसा सोचते हैं तो आज ही अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं उनकी ये ज़िद उन्हें कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकती है।
बढ़ा जाता है खतरा
मोबाइल चलाते हुए खाना खाने से डायबिटीज का भी बढ़ जाता है। क्योंकि खाते हुए मोबाइल यूज करने से हमारा मेटाबॉलिज्म घटता है जिससे खाना ठीक से नहीं पच पाता। इससे हमारा वजन तेजी से बढ़ता है, जिसके फलस्वरूप डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। खाना खाते समय मोबाइल चलाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। भोजन के समय मोबाइल में लगे रहने से हम खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं। जिसे हम पर्याप्त मात्रा में चबा नहीं पाते हैं। जिसके कारण पेट में दर्द, अपच, कब्ज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सारा ध्यान लगा रहता है उसी में
जब हम खाना खाते समय मोबाइल का यूज करते हैं तो हमारा सारा ध्यान उसी में लगा रहता है। जिसके कारण हम अपनी भूख से ज्यादा ही खा लेते हैं। वहीं हाल ही में हुए एक शोध में ये सामने आया है कि जब खाने के समय मोबाइल या टीवी पर कोई विज्ञापन आता है तो हमारी खाने की इच्छा और तीव्र हो जाती है। जिससे हम जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते है। इसी ओवरइटिंग के कारण हमारा वजन बढ़ता है।
