जैसे-जैसे देशभर में एक बार फिर से मोदी लहर फैली हुई है वैसे ही लगातार न्यूज़ चैनल के एंकर एक-एक करके अपनी जनता को लाइव अपडेट देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं एक एंकर तो इतनी ज्यादा खुश हो गए हैं कि उन्होंने बीजेपी की जीत में सनी देओल को सनी लियोनी में तब्दील कर दिया है।
https://www.instagram.com/p/BxzKszCl0-W/?igshid=nwip06sbn7d5
दरअसल बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सनी देओल बीजेपी से गुरदासपुर सी के लिए प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए थे और उन्होंने इस सीट के लिए एक शानदार जीत हासिल कर ली है। हालांकि अभी तक नतीजे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन एग्जिट पोल के हिसाब से सनी देओल तकरीबन डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे हैं और उन्होंने गुरदासपुर में शानदार जीत हासिल की है। इसी बात की खुशी मनाते हुए एक एंकर ने सनी देओल को सनी लियोनी कहकर पुकारा और उन्होंने यह एक बार नहीं बल्कि कई बार सनी लियोनी कहकर सनी देओल का नाम लेने की कोशिश की। यह कोई और एंकर नहीं बल्कि आर्य रिपब्लिक न्यूज़ चैनल के जाने-माने एंकर अर्नब गोस्वामी है। धीरे-धीरे करके यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें अरनव सनी देओल को सनी लियोन से संबोधित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में बात करने लगे, सोशल मीडिया पेज पर मेमे और वीडियो शेयर करने लगे। कुछ ही देर में ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। वहीं दूसरी तरफ सनी लियोनी थी इस बार पर अपनी हंसी नहीं रोक पाई और उन्होंने झटपट एक ट्वीट कर डाला उन्होंने लिखा कि Leading By How Many Votes ???.
Leading by How many votes ???? 😉 😜
— Sunny Leone (@SunnyLeone) May 23, 2019
आपको बता दें कि सनी देओल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने पहली बार में ही अपने विपक्षी दल को धूल चटा दी है। वहीं दूसरी तरफ आज पूरे देश में मोदी लहर छाई हुई है और नतीजों की मानें तो 324 सीट अब तक मोदी सरकार यानी भाजपा अपने नाम दर्ज कर चुकी है।