IIFA 2019 में चर्चित आलिया भट्ट बरसी बॉडीगॉर्ड पर, हुई ट्रोल

alia bhat

IIFA Award 2019  में छाई अभिनेत्री Alia bhatt  खूब चर्चे में रही| हाल ही में हुए आइफा अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता हैंl वहीं उनकी फिल्म राजी को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं लेकिन अब आलिया एक गलत विवाद के कारण खबरों में है| आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं|  इसमें वह आग बबूला हुए बॉडीगार्ड से बदतमीजी करती नजर आ रही हैं|

ट्रोल हुई Alia bhatt

बॉलीवुड  एक्ट्रेस आलिया अपने इस रूखे व्यवहार के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है| यूजर इनकी  जम के खिचाई कर रहे है| आलिया भट्ट बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में एक है और हाल ही में उनकी कई फ़िल्में सफल भी रही है|  अब इनका  एक वीडियो वायरल हो रहा है| इसमें ख़राब मूड दिखाई दे रहा है क्योंकि वह अपने वैनिटी वैन के रास्ते में कैमरामैन से घिरे होने के दौरान अचानक अपने बॉडीगार्ड को डांटते हुए नजर आ रही है।

https://www.instagram.com/p/B2d97OKH0tZ/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दे की वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था कि बॉडीगार्ड सिर्फ अपना काम कर रहे थे लेकिन Alia bhatt  को देखकर ऐसा लगता है कि वह समझ गई कि बॉडीगार्ड के कारण मीडियाकर्मी उनकी ठीक से फोटो नहीं खींच पा रहे थे| इसके कारण आलिया भट्ट  सुरक्षाकर्मियों पर भड़क गई और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को आगे चलने के लिए कहा। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है और इसके लिए उनकी आलोचना की जा रही हैं|

 

आपको बता की ट्रोलर ने लिखा, ‘वाह!! वह बहुत कठोर है।’ एक अन्य ने कहा, ‘इस रवैये का कारण क्या है? वे आपके बॉडीगार्ड हैं। उन्हें सम्मान दें।’ वहीं एक ट्रोलर ने लिखा है, ‘ये सब रणबीर कपूर का प्रभाव है।’ आलिया भट्ट रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इसके अलावा Alia bhatt  सलमान खान के साथ इंशाल्लाह फिल्म में भी नजर आनेवाली थी लेकिन अब यह फिल्म रद्द हो गई हैं

एंटरटेनमेंट से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
IIFA 2019 में चर्चित आलिया भट्ट बरसी बॉडीगॉर्ड पर, हुई ट्रोल-Youth Express
Article Name
IIFA 2019 में चर्चित आलिया भट्ट बरसी बॉडीगॉर्ड पर, हुई ट्रोल-Youth Express
Description
IIFA Award 2019  में छाई Alia bhatt का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं|  इसमें वह आग बबूला हुए बॉडीगार्ड से बदतमीजी करती नजर आ रही हैं|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER