हम सभी जानते है कि बटर और घी को लेकर अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि इन दोनों चीजों में हाई कोलेस्ट्रॉल वैल्यू होती है। वह इसलिए कि ये आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। जहां ये भी सलाह दी जाती है कि घी या बटर का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है लेकिन क्या आपये जानते है कि घी या बटर खाने का वाकई सेहत पर इतना बुरा प्रभाव पड़ता है।
न्यूट्रिशनल वैल्यू का होता है ये असर
जानकारी के अनुसार बता दें कि घी और बटर दोनों को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। क्योंकि दोनों में विटामिन ए, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। जो सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
इम्यूनिटी पर करता है ये असर
क्या आप ये जानते है कि बटर कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। ये आंखों की रोशनी को इम्प्रूव करता है। साथ ही ब्रेस्ट और पेट के कैंसर को भी रोकता है।
पाई जाती है इतनी कैलोरी
बता देें कि घी में फैट का कॉन्सन्ट्रेशन ज्यादा होता है और इसमें बटर की तुलना में कैलोरी कंटेंट ज्यादा होता है। जहां 1 टेबलस्पून घी में 120 कैलोरी होती है। 1 टेबलस्पून बटर में 102 कैलोरी होती है।
इन्हें चुनना चाहिए घी
हालांकि, बटर की तुलना में घी में बस कुछ मिल्क प्रोटीन्स होते हैं। इसलिए जिन लोगों को मिल्क एलर्जी या लैक्टोज इंटॉलरेंस है उन्हें घी को ही चुनना चाहिए लेकिन क्या आप ये जानते है कि अगर कोई अपने डेली प्रोटीन इनटेक के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स पर निर्भर है तो जाहिर है कि बटर ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
