घर में इस दिशा में रखे धन, हमेशा बनी रहेगी बरक्कत, पढ़िये

घर में इस दिशा में रखे धन, हमेशा बनी रहेगी बरक्कत, पढ़िये

वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी माना जाता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा कर सकती है। वास्तु में कुछ ऐसी जगहों और दिशाओं के बारे में बताया गया है जहां भूलकर भी धन नहीं रखना चाहिए वरना व्यक्ति कुछ ही दिनों में कंगाल हो सकता है तो आज हम आपको इन्हीं दिशाओं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

हमेशा बनी रहती है कृपा

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी को एक खास दिशा में रखना शुभ माना जाता है मान्यता है कि अगर इसे सही दिशा और स्थान पर रख दिया जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। लेकिन भूलकर भी तिजोरी को अंधेरे स्थान पर नहीं रखना चाहिए अगर ऐसी जगह पर तिजोरी रखी जाती है जहां अंधेरा होता है तो इससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है साथ ही धन आने का स्तोत्र भी सूख जाता है। इसके अलावा तिजोरी को ऐसे स्थान पर भी नहीं रखना चाहिए जहां हवा का संचार न हो। क्योंकि इससे आर्थिक कमी का सामना करना पड़ता है।

होनी चाहिेए ये दिशा

वास्तु अनुसार तिजोरी का स्थान घर के उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए जहां सकारात्मकता का प्रवाह बना रहता हो। इससे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। वास्तु में धन को दीवार के पास नहीं रखना चाहिए। इसे गलत माना गया है। अगर आप अपने पैसे ऐसी जगह रखते हैं जहां दीवार के पास टॉयलेट या बाथरूम है तो यह भी वास्तुदोष का कारण बन सकती है। इससे फिजूल खर्ची बढ़ जाती है। इसके साथ ही दक्षिण दिशा में भी पैसा नहीं रखना चाहिए इसे गलत माना गया है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER