वास्तुशास्त्र हम सभी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी है लेकिन इनकी अनदेखी समस्याओं को पैदा कर सकती है। वास्तु अनुसार घर की कुछ जगहों पर भूलकर भी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से वास्तुदोष पैदा होता है और नकारात्मकता बढ़ जाती है जिससे गृहक्लेश और आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम में भूलकर भी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए इसे अच्छा नहीं माना जाता है ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही पति पत्नी के बीच झगड़े बढ़ जाते हैं। इसके अलावा भूलकर भी तुलसी के आस पास जूते चप्पल न रखें वरना आर्थिक तंगी का सामना पूरे परिवार को करना पड़ सकता है। वास्तु की मानें तो रसोई में भी जूते चप्पल रखना अशुभ माना जाता है ऐसा करने से देवी अन्नपूर्णा नाराज़ हो सकती है जिससे परिवार को अन्न की कमी का सामना करना पड़ सकता है।