क्या सच में ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली हैं ?

Digital impressions simply refers to the number of times an advertisement, Facebook post, tweet, or any other digital content is served up to your audience. Clicks are not taken into account with this number. In most cases, you can choose to base your digital spend on impressions alone, and your budget will be spent each time your ad or post is viewed. This is called CPI or Cost Per Impression.

बच्चन परिवार की इकलौती बहू मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसके बाद यह माना जा रहा है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली हैं। इस फोटो के धीरे-धीरे वायरल होने के बाद ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है कि ऐश्वर्या राय अपने करियर को फिर एक बार दांव पर लगा कर मां बनने की तैयारी में जुट गई हैं।

सोशल मीडिया पर जो फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है वह फोटो गोवा की है जिसमें, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ छुट्टियां बनाती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन गोवा के बीच में हाथ में हाथ डाले टहलते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन सफेद रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की हाफ पैंट में है तो वहीं ऐश्वर्या हरे रंग के टॉप और नीले रंग की शॉर्ट्स में हैं। इस फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन का पेट हल्का उभरा हुआ लग रहा है। जिसके बाद से सभी का यह मानना है कि जल्दी ऐश्वर्या राय बच्चन दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ, ऐश्वर्या के स्पोक्सपर्सन ने ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबरों पर साफ मना कर दिया है। स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ऐश्वर्या की जो फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उसे गलत ऐंगल से क्लिक किया गया और इसीलिए उसमें ऐश्वर्या का पेट फूला हुआ-सा नजर आ रहा है। स्पोक्सपर्सन ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या प्रेगनेंट नहीं हैं।

आपको बता दें कि अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी के 11 साल हो चुके हैं। यह दोनों 2007 में शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। अब उनकी एक छोटी बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। आराध्या बच्चन ने 2011 में जन्म लिया और अब उनकी आयु 7 वर्ष है।

 

मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
क्या सच में ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली हैं ? - Youth Express
Article Name
क्या सच में ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली हैं ? - Youth Express
Description
ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसके बाद यह माना जा रहा है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER