बॉलीवुड में अगर कोई फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाती है तो उससे एक असफल फिल्म का दर्जा दिया जाता है| लेकिन कुछ फिल्म ऐसी होती की 100 क्या 200 का आकड़ा भी पार कर जाती है जैसे की हाल ही में रिलीज़ हुई ‘कबीर सिंह’| लेकिन इन दिनों ऋतिक की फिल्म आयी हुई है सुपर 30| ऋतिक रोशन, मृणाल ठाकुर और पंकज त्रिपाठी स्टारर की फिल्म ‘Super 30 ‘ 100 करोड़ के क्लब में एंट्री हो चुकी है|
Super 30 का 100 करोड़ कलेक्शन
ऋतिक कि इस को बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा छूने में 2 हफ्ते का वक्त लगा| पहले हफ्ते में फिल्म ने 75 करोड़ 85 लाख रुपये की कमाई की| जबकि दूसरे वीकेंड में इसने 24 करोड़ 73 लाख रुपये का बिजनेस किया है| फिल्म का अभी तक का कुल भारतीय कलेक्शन 100 करोड़ 58 लाख रुपये हो चुका है|
बता दे फिल्म के अकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जारी किए हैं| तरण के मुताबिक Super 30 का दूसरे हफ्ते का बॉक्स ऑफिस बिजनेस कुछ इस तरह रहा- शुक्रवार 4.52 करोड़, शनिवार 8.53 करोड़, रविवार 11.68 करोड़. कुल: ₹100.58 करोड़|
#Super30 crosses ₹ 💯 cr… Grabs a major chunk of market share, despite local and #Hollywood movies proving tough competitors… Biz multiplied rapidly on [second] Sat and Sun… [Week 2] Fri 4.52 cr, Sat 8.53 cr, Sun 11.68 cr. Total: ₹ 100.58 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 22, 2019
दूसरे वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छूना इसलिए भी अहम है क्योंकि इस दौरान कुछ लोकल फिल्मों समेत हॉलीवुड फिल्में भी स्क्रीन पर रही हैं|
#Super30 biz at a glance…
Week 1: ₹ 75.85 cr
Weekend 2: ₹ 24.73 cr
Total: ₹ 100.58 cr
India biz.#Super30 growth in biz… Week 2…
Sat [vis-à-vis Fri]: 89.14%
Sun [vis-à-vis Sat]: 36.93 %
India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 22, 2019
Super 30 में ऋतिक का किरदार
इस फिल्म में ऋतिक रोशन के किरदार कि बात करे तो उन्होंने एक टीचर का रोल प्ले किया है| आनंद त्रिपाठी का किरदार निभा रहे ऋतिक की इस फिल्म मेंकाफी तारीफ की जा रही है| अब यह अपने आने वाले फिल्म पर पूरी तरह से फोकस कर रहे है|
ऋतिक रोशन के अपकमिंग वर्क फ्रंट की बात करें तो सुपर 30 की शानदार सक्सेस के बाद अब वह अपनी आगली फिल्म ‘War’ में बिजी हैं| वॉर में ऋतिक टाइगर श्रॉफ के साथ जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे|
फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है जिसकी काफी तारीफ की जा रही है| अब फैन्स को इंतजार है इस फिल्म के ट्रेलर वीडियो का जिसे जल्द ही रिलीज किया जा सकता है|
मनोरंजन से जुड़ी हुई और भी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


